सीहोर : ऐतिहासिक प्रतिभा सम्मान समारोह में 100 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 8 फ़रवरी 2026

सीहोर : ऐतिहासिक प्रतिभा सम्मान समारोह में 100 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान

  • अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को दिया मंच से सीहोर गौरव सम्मान

Samman-samaroh-sehore
सीहोर। शहर की प्रतिभाओ के सम्मानित करना उनके भीतर सकारात्मक प्रेरणा जगाने का उत्कृष्ट प्रयास नगर पालिका ने किया है। जब हम किसी व्यक्ति की मेहनत और उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते हैं तो हम सिर्फ उसका मनोबल नही बढ़ाते, बल्कि शहर के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। नगर पालिका का यह ऐतिहासिक प्रयास काफी सफल रहा है। उक्त विचार नगर पालिका के तत्वाधान में क्षेत्रवासियों और मीडिया बंधुओं के द्वारा कराए गए ऐतिहासिक प्रतिभा सम्मान समारोह में नगर गौरव का पुरस्कार प्राप्त करते हुए अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहे। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि हम हमारे शहर का गौरव सम्मान नवंबर में करते हुए आ रहे थे, लेकिन किसी कारणवश यह कार्यक्रम का आयोजन अब किया जा रहा है। उन्होंने टीवी एक्टर नेहा मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय विधायक सुदेश राय, कलेक्टर बाला गुरु के, पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला, एसडीएम  तन्मय वर्मा, सीएमओ सुधीर कुमार सहित अन्य का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद वक्ताओं ने कहाकि आज हमारे शहर की प्रतिभाओं ने क्षेत्र का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया है इसके अलावा विश्व में सनातन धर्म को मजबूत करने और जन-जन में शिव नाम की महिमा पहुंचाने वाले हमारे अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का मंच से सम्मान किया जा रहा है। किसी भी नगर का विकास सही मायनों में तभी हो सकता है, जब उस नगर की प्रतिभाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाये। प्रतिभाओं के सम्मान से अन्य वर्गों के लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। हमारे यहां पर आध्यतम का क्षेत्र, उद्योग का क्षेत्र, खेल, शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों के अलावा अन्य क्षेत्र ऐसे है जिनमें अनेक प्रतिभाओं ने हमारे क्षेत्र का नाम रोशन विश्व पटल पर दर्ज किया है, ऐसी प्रतिभाओं को मंच से सम्मान देने के लिए नगर पालिका के तत्वाधान में यह सम्मान किया गया है।


100 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान

साहित्य, खेल, समाजसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, विज्ञान, आईएएस, आईपीएस, स्वच्छता, धर्म आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए कई प्रतिष्ठित आयोजन होते है, 2025-2026 के संदर्भ में प्रमुख सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए सभी का मिलकर प्रयास करना जरूरी है। इसके अलावा 100 से अधिक प्रतिभाओं के सम्मान कार्यक्रम के साथ लकी ड्रा में तीन महिला और पुरुष को इनाम दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: