सीहोर : आठ करोड़ से बनाई जाएगी आठ किलोमीटर की चार सड़के - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

सीहोर : आठ करोड़ से बनाई जाएगी आठ किलोमीटर की चार सड़के

  • बजट सत्र में विधायक सुदेश राय ने सरकार से कराई स्वीकृत 

Sehore-mla
सीहोर। मध्यप्रदेश सरकार ने विधायक सुदेश राय की अनुशंसा पर प्रस्तुत बजट में विधानसभा क्षेत्र के आठ से अधिक गांवों को जोडऩे वाली आठ किलोमीटर की चार सड़कों के लिए आठ करोड़ रूपये स्वीकृत किए है। सड़क निर्माण से छतरी, गोपालपुरा, सनखेड़ा, दौलतपुरा, जुगराजपुरा, सीलखेड़ा, श्यामपुर और मुंजखेड़ा सहित अन्य गावों के ग्रामीण लाभांवित होंगे। इधर प्रस्तुत बजट को विधायक सुदेश राय ने किसानों मजदूरों गरीबों युवाओं महिलाओं के लिए समृद्धि कारक बताया है। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने 4,38,317 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है। बजट में स्वयं के व्यय से 1,17,667 करोड़ का राजस्व प्राप्त का लक्ष्य रखा है। केंद्र सरकार से 1,12,137 करोड़ रूपयें प्रदेश सरकार को प्राप्त होंगे।


किसान हितैशी विधायक सुदेश राय ने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में सड़कों का जाल बिछाने के लिए बजट सत्र के दौरान प्रमुखता से मुददा रखा। उन्होने कहा कि सड़के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और किसानों की उन्न्ती प्रगति के लिए अति आवश्यक है। ग्रामीण सड़के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को भी साकार करती है। तत्पश्चात विधानसभा सीहेार को बजट में बड़ी सौगात देते हुए छतरी,गोपालपुरा तक तीन किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 61 लाख रूपये ,सनखेड़ा से दौलतपुरा तक 2 किलो मीटर सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 89 लाख रूपये, ग्राम जुगराजपुरा से सीलखेड़ा तक लगभग 2 किलामीटर सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 90 लाख रूपये और श्यामपुर से मुंजखेड़ा तक 1 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 18 लाख रूपये स्वीकृत किए है। सड़क निर्माण से हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: