मुंबई : टेनिस क्रिकेट को मिली नई पहचान: सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे बने राष्ट्रीय अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

मुंबई : टेनिस क्रिकेट को मिली नई पहचान: सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • गली से ग्लोबल तक: डॉ. श्रीकांत शिंदे की अगुवाई में टेनिस क्रिकेट की ऐतिहासिक उड़ान

Tennis-cricket-mumbai
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि जुनून है और अब यही जुनून टेनिस क्रिकेट के ज़रिये एक नए प्रोफेशनल मुकाम की ओर बढ़ रहा है। 8 फरवरी 2026 को ठाणे में आयोजित टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया की पहली वार्षिक जनरल मीटिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस न सिर्फ़ संगठनात्मक विस्तार की गवाह बनी, बल्कि भारतीय टेनिस क्रिकेट के भविष्य की दिशा भी तय कर गई। इस ऐतिहासिक मौके पर शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को सर्वसम्मति से आईटीसीएसएफ  का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। एक ऐसा नाम, जो युवा ऊर्जा, दूरदृष्टि और प्रोफेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट के लिए जाना जाता है। आईपीएल की तर्ज़ पर टेनिस क्रिकेट को एक संगठित, प्रोफेशनल और राष्ट्रीय पहचान दिलाने के संकल्प के साथ डॉ. शिंदे ने साफ़ शब्दों में कहा कि हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मंच मिलना चाहिए और टेनिस क्रिकेट वही मंच बन सकता है। देश-विदेश से आए राज्य अध्यक्षों की मौजूदगी, आईटीसीएसएफ के नए लोगो का अनावरण और नियुक्ति पत्रों का वितरण, यह सब मिलकर इस बात का संकेत था कि टेनिस क्रिकेट अब केवल शौक नहीं, बल्कि करियर और संभावनाओं का नया रास्ता बनने जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: