- डिजिटल भारत की दौड़ में नया दांव: एलआईसी म्यूचुअल फंड का डायवर्सिफाइड टेक्नोलॉजी फंड लॉन्च
एलआईसी म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.के. झा ने कहा, ‘‘आम बजट 2026-27 ने सेमीकंडक्टर के विकास और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को पुन: पुष्ट किया है. जैसे-जैसे भारत का टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन से एआई अपनाने की ओर बढ़ रहा है, हमें लिस्टेड इक्विटीज में कई वर्षों का संरचनात्मक अवसर दिख रहा है।’’ एलआईसी म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी (इक्विटी) योगेश पाटिल ने कहा, ‘‘हमारी निवेश रणनीति टेक्नोलॉजी वैल्यू चेन में टिकाऊ विकास के ड्राइवर्स, स्वस्थ कैश फ्लो और स्केलेबल ऑपरेटिंग मॉडल वाले बिजनेस की पहचान करने पर केंद्रित है. हमारा उद्देश्य एक विविधतापूर्ण टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियो का निर्माण करना है, न कि केंद्रित।’’ एनएफओ के दौरान आवेदन की न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है. उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में निवेश किया जा सकता है। दैनिक एसआईपी की न्यूनतम राशि 100 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में इसे बढ़ाया जा सकता है। मासिक एसआईपी 200 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में इसे भी बढ़ाना संभव है। तिमाही एसआईपी की न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में। एसआईपी शुरू होने की तारीख स्कीम के निरंतर लेन-देन के लिए दोबारा खुलने के बाद प्रभावी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें