- जिले के 7 सीमावर्ती प्रखंडों के चयनित 36 गावों में सभी आधारभूत संरचना की स्थापना एवं विकास के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को डीएम ने दिए निदेश
विदित हो कि मधुबनी जिला के बासोपट्टी प्रखंड के खौना, जोंकी, लौठवा, मझौरा हरलाखी प्रखंड के गंगौर, गोपालपुर, हरलाखी, कमतौल, करुणा, मनोहरपुर, नहरनियाँ, फुलहर, पिपरौन, उमगाँव, जयनगर प्रखंड के बेलही, शिलानाथ दुल्लीपट्टी, उसराही देवधा, मधवापुर प्रखंड के बसबरिया, दुर्गापट्टी, हनुमान नगर, लोमा, महुआ, परसा, राम नगर कजरा, सहार, लदनियां प्रखंड के जोगिया, लौकहा(खुटौना) प्रखंड के अनहरबन, बंदरझूली, पिपराही, लछमीपुर तथा लौकही प्रखंड के नारी, थरवाहि, हरभंगा, महदेवा, अन्धरामठ एवं भरफोरी सहित कुल 36 गांवों को वाईव्रेन्ट विलेज प्रोग्राम के तहत चयनिय किया गया है। जिसका उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास यथा-सड़क, बिजली, पानी, मोबाइल नेटवर्क की सुविधा स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं में सुधार रोजगार के अवसर बढ़ाना,पलायन रोकना और गांवों को आत्मनिर्भर बनाना है। जिला स्तरीय समिति के जिलाधिकारी अध्यक्ष एवं जिला योजना पदाधिकारी-सह-सहायक नोडल पदाधिकारी को संयोजक सहित विभिन्न संबंधित विभागों के कुल 26 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह,सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, समादेष्टा सीमा सुरक्षा बल, डीपीओ आईसीडीएस सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें