- डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने अपने संयुक्त आदेश के तहत दिए कई आवश्यक निदेश।
परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के आस-पास की फोटोस्टेट, चाय-पान, किताब आदि की दुकान परीक्षा के दौरान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के साथ-साथ परीक्षा केंद्र के अंदर भी कड़ी निगरानी रखने हेतु आवश्यक निदेश दिया गया है। किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पाया जाता है, तो संबंधित वीक्षक पर भी जबाबदेही तय की जाएगी। ऐसे में परीक्षा के दौरान दी गई भूमिका को देखते हुए सभी लोग तत्परता एवं गंभीरता से काम लेने हेतु निदेशित किया गया है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी को ससमय अपने निर्धारित स्थान पर पहुँचकर जिला नियंत्रण कक्ष को सुचित करेंगे। साथ ही परीक्षा के सफल आयोजन के लिए दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्य संपादित करना और समय का पूर्ण अनुपालन करना अत्यंत आवश्यक है। सभी विक्षकों की प्रतिनियुक्ति कंप्यूटरीकृत तरीके से रेंडमाइजेशन पद्धति द्वारा की गई है। किसी भी परिस्थिति में कर्तव्य में शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी परीक्षार्थियों को समय से परीक्षाकेंद्र पर प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं तथा विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश करने पर रोक रहेगी। उपस्थित अधिकारियों को सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा भवन में प्रवेश से पूर्व बॉडी फ्रिस्किंग करने का निदेश दिया गया। ताकि परीक्षा को कदाचारमुक्त आयोजित किया जा सके। पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार के द्वारा भी संयुक्त आदेश के माध्यम से बताया गया है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है और परीक्षा भवन के सामने और पीछे के परिसर का विडियो रिकॉर्डिंग भी करवाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। यह भी स्पष्ट निदेश दिया गया है कि मोबाइल सहित कदाचार में किसी भी प्रकार से सहयोग करने वाले सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। सोशल मीडिया पर भी जिला साइबर सेल चौबीस घंटे निगरानी रखेगी और सोशल मीडिया पर भ्रामक,गलत एवं अफवाह जनक खबर पोस्ट करने वाले को चिन्हित कर कड़ी करवाई कि जाएगी। परीक्षा के दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 गज की परिधि में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा के तहत लागू रहेगी निषेधाज्ञा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें