मुंबई : ‘वाराणसी’ को जानें क्यों प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताया अपने करियर की करियर डिफाइनिंग फिल्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

मुंबई : ‘वाराणसी’ को जानें क्यों प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताया अपने करियर की करियर डिफाइनिंग फिल्म

film-varanasi
मुंबई (रजनीश के झा)। एस. एस. राजामौली भारतीय सिनेमा के सबसे दूरदर्शी और प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जिन्हें स्क्रीन पर बड़े पैमाने की फिल्में बनाने और ब्लॉकबस्टर देने के लिए जाना जाता है। यह मास्टर स्टोरीटेलर अब अपनी अगली बड़ी एक्शन-एडवेंचर फिल्म, 'वाराणसी' की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन नज़र आएंगे। इस कास्ट की वजह से यह देश के सबसे प्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक बन गया है। 'वाराणसी' को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है, खासकर तब जब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जोनास ने डायरेक्टर एस. एस. राजामौली के साथ काम करने पर बात की और इस फिल्म को अपने लिए "करियर डिफाइनिंग" यानी करियर को नई दिशा देने वाली फिल्म बताया। एक ताज़ा इंटरव्यू में प्रियंका ने फिल्ममेकर की जमकर तारीफ की। प्रोजेक्ट और राजामौली के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “फिल्ममेकर का नाम एस. एस. राजामौली सर है और वह भारत के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। मुझे लगता है कि उनकी यह फिल्म मेरे लिए करियर-डिफाइनिंग होने वाली है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूँ।”


एस.एस. राजामौली को इंडियन सिनेमा के सबसे दूरदर्शी फिल्ममेकर्स में गिना जाता है। उन्होंने अपनी बड़ी कहानियों और ग्रैंड स्केल की फिल्मों से हमेशा कुछ नया करके दिखाया है। 'RRR' की ग्लोबल कामयाबी के बाद, उनके अगले प्रोजेक्ट से उम्मीदें अब आसमान छू रही हैं। वाराणसी एक दमदार स्टारकास्ट के साथ आ रही है। फिल्म में महेश बाबू ताकतवर विलेन ‘रुद्र’ के रोल में नजर आएंगे, प्रियंका चोपड़ा जोनस ‘मंदाकिनी’ के मजबूत और कमांडिंग किरदार में दिखेंगी, वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन ‘कुंभा’ के इंटेंस अवतार में दिखाई देंगे। प्राचीन और आध्यात्मिक शहर की पृष्ठभूमि पर बनी यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म पारंपरिक भावनाओं को मॉडर्न कहानी के साथ जोड़ने वाली है। अब तक सामने आई झलकियों के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और यह भव्य सिनेमाई अनुभव 7 अप्रैल 2027 को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: