मुंबई : ‘फॉरेस्ट रेंजर’ में एक्शन का तूफान लाएंगी कृष्णा गौतम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 मार्च 2026

मुंबई : ‘फॉरेस्ट रेंजर’ में एक्शन का तूफान लाएंगी कृष्णा गौतम

Actress-krishna-gautam
मुंबई (अनिल बेदाग) : एक्शन सिनेमा की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए कृष्णा गौतम पूरी तरह तैयार नजर आ रही हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘फॉरेस्ट रेंजर’ में एक दमदार और प्रभावशाली किरदार को जीवंत बनाने के लिए वह सिर्फ अभिनय पर ही नहीं, बल्कि शारीरिक और तकनीकी तैयारी पर भी बराबर ध्यान दे रही हैं। यही वजह है कि वह इन दिनों Mixed Martial Arts (MMA) की कठिन ट्रेनिंग ले रही हैं, ताकि पर्दे पर उनका एक्शन पूरी तरह असली और असरदार लगे। इस दौरान वह स्ट्रेंथ, स्टैमिना, फुर्ती और फाइटिंग तकनीकों पर गहन अभ्यास कर रही हैं। उनके ट्रेनिंग सेशन्स लंबे और चुनौतीपूर्ण होते हैं, जिनमें अनुशासन और निरंतरता साफ झलकती है। कृष्णा अपने सोशल मीडिया के जरिए इस ट्रेनिंग की झलकियां भी साझा कर रही हैं, जिससे फैंस को उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी की एक खास झलक मिल रही है। इन वीडियोज़ और तस्वीरों से साफ है कि वह अपने किरदार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं।


अपने करियर में अलग-अलग किरदारों के साथ प्रयोग करने के लिए जानी जाने वाली कृष्णा, ‘फॉरेस्ट रेंजर’ के जरिए एक्शन जॉनर में कदम रखने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म न केवल तेज़-तर्रार एक्शन से भरपूर होगी, बल्कि इसमें रोमांच और ड्रामा का भी जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्माताओं का लक्ष्य इसे 2027 में रिलीज़ करने का है। हालांकि फिल्म अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन कृष्णा गौतम का यह समर्पण और मेहनत पहले ही इस प्रोजेक्ट को खास बना रही है। दर्शक अब बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब वह बड़े पर्दे पर एक नए, ताकतवर और प्रभावशाली अवतार में नजर आएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: