मुंबई (अनिल बेदाग): अपनी अलग अंदाज़ और दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री अदाह शर्मा ने एक बार फिर अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो से फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस मज़ेदार वीडियो में आदाह हल्के-फुल्के अंदाज़ में बताती हैं कि वह पिछले एक महीने से “वेल्ली ” हैं। उनका यह बयान सुनकर फैंस पहले तो चौंक जाते हैं, लेकिन जल्द ही समझ आते ही मुस्कुराने लगते हैं। वीडियो में अदाह बताती हैं कि एक प्रोड्यूसर ने अपनी फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल अचानक बदल दिया, जिसकी वजह से उनके कैलेंडर में खाली समय आ गया। इसी पर मज़ाक करते हुए वह खुद को “वेल्ली” कहती हैं यानी फिलहाल उनके पास काफी फ्री टाइम है। लेकिन वीडियो का असली मज़ा आखिर में आता है, जब अदाह एक छोटा सा ट्विस्ट जोड़ देती हैं। क्लिप के अंत में वह इशारा करती हैं कि वीडियो में एक छिपा हुआ क्लू मौजूद है और फैंस से पूछती हैं कि वे अंदाज़ा लगाएँ कि इस खाली समय में वह कौन-सी “वेल्लीपंती” कर रही हैं। यही रहस्य अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। अब सवाल यही है—क्या अदाह सच में सिर्फ “वेल्ली” हैं, या फिर यह उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट का स्मार्ट टीज़र है?
बुधवार, 11 मार्च 2026
मुंबई : ‘वेल्ली’ बनकर अदाह शर्मा ने बढ़ाया सस्पेंस
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें