मुंबई : आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 मार्च 2026

मुंबई : आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार

  • कोलकाता टाइम्स फैशन शोकेस में चमकीं मधुरिमा तुली

Archana-kochar
मुंबई (अनिल बेदाग): ग्लैमर, स्टाइल और आत्मविश्वास से भरी शाम में अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने एक बार फिर फैशन की दुनिया में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। प्रतिष्ठित कोलकाता टाइम्स फैशन शोकेस में मशहूर फैशन डिज़ाइनर अर्चना कोचर के लिए शोस्टॉपर बनकर माधुरिमा ने रैंप पर ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। उनकी शानदार एंट्री और आत्मविश्वास से भरी रैंप वॉक ने पूरे शो को यादगार बना दिया। आर्चना कोचर द्वारा डिज़ाइन किए गए खूबसूरत परिधान में माधुरिमा बेहद आकर्षक नजर आईं। आउटफिट की बारीक कारीगरी और माधुरिमा की ग्रेसफुल प्रस्तुति ने डिज़ाइनर की सिग्नेचर स्टाइल को शानदार ढंग से पेश किया। जब उन्होंने रैंप पर कदम रखा, तो उनकी एलिगेंस और आत्मविश्वास ने तुरंत सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शो के समापन के दौरान मधुरिमा की वॉक ने पूरे माहौल में ग्लैमर का खास तड़का लगा दिया। दर्शकों और फैशन प्रेमियों ने उनके लुक और स्टाइल की खूब सराहना की। पिछले कुछ वर्षों में माधुरिमा तुली ने फिल्मों और टेलीविजन के साथ-साथ फैशन की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी एलिगेंट पर्सनैलिटी और बेहतरीन स्टाइल सेंस उन्हें फैशन इवेंट्स का पसंदीदा चेहरा बनाते हैं। यही वजह है कि कोलकाता टाइम्स फैशन शोकेस में उनका शोस्टॉपर बनना इस शाम की सबसे खास झलकियों में शामिल रहा। 

कोई टिप्पणी नहीं: