मुंबई : बासमती की खुशबू से बाजार तक: 'एरोप्लेन’ ब्रांड की बड़ी छलांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

मुंबई : बासमती की खुशबू से बाजार तक: 'एरोप्लेन’ ब्रांड की बड़ी छलांग

Basmati-rice-ipo
मुंबई (अनिल बेदाग): बासमती चावल और एफएमसीजी सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी अमीरचंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड अब पूंजी बाजार में नई उड़ान भरने को तैयार है। कंपनी का ₹4,400 मिलियन (करीब ₹440 करोड़) का आईपीओ 24 मार्च 2026 को खुलेगा और 27 मार्च 2026 तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 23 मार्च को लगेगी। ₹201 से ₹212 प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसका मुख्य उद्देश्य वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करना और कॉर्पोरेट विस्तार को गति देना है। निवेशक न्यूनतम 70 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी की खासियत इसकी पूरी तरह इंटीग्रेटेड वैल्यू चेन है—खरीद से लेकर प्रोसेसिंग और मार्केटिंग तक। “एरोप्लेन” ब्रांड के तहत कंपनी बासमती के साथ-साथ आटा, मैदा, सूजी, बेसन, नमक और चीनी जैसे रोजमर्रा के उत्पाद भी पेश करती है। करीब 100 ट्रेडमार्क और वैश्विक बाजार में मजबूत उपस्थिति के साथ, कंपनी अब आईपीओ के जरिए अपने विस्तार को नई ऊंचाई देने की रणनीति पर काम कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: