समस्तीपुर : ताजपुर में भयंकर रसोई गैस की किल्लत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 मार्च 2026

समस्तीपुर : ताजपुर में भयंकर रसोई गैस की किल्लत

  • गैस की हो रही छीना-झपटी, गोदाम एवं ऐजेंसी पर मजिस्ट्रेट की हो तैनाती : माले

Cpi-ml-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (रजनीश के झा), 19 मार्च। ताजपुर में रसोई गैस की भयंकर किल्लत है। पूर्जा कटाने के 8 दिन बाद भी उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है। गैस लदा ठेला-टेम्पू निकलते ही गैस की छीना-झपटी शुरू हो जाती है। मंगलवार को मुर्गियाचक चौक पर भी गैस आपूर्ति को लेकर हंगामा होता रहा। गैस एजेंसी एवं गोदाम का दौरा कर उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के बाद भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासनिक घोषणानुसार गैस बुकिंग कराने के तीन दिन बाद उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जानी है लेकिन बड़ी आबादी के बीच स्थित सिर्फ एक समीर भारत गैस एजेंसी गैस बुकिंग कराने के सप्ताह भर बीत जाने के बाबजूद भी उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नहीं की जाती है। वहीं कुछ रसुखदार लोगों को तत्काल गैस उपलब्ध करा दिये जाने की जानकारी मिल रही है। गैस एजेंसी पर ताजपुर बाजार निवासी मो० एजाज ने बताया कि वे 13 मार्च को बुकिंग कराये, उनका कंज्यूमर नंबर 1465 एवं आईडी नंबर 119695 है लेकिन सप्ताह बाद भी गैस आपूर्ति नहीं किया गया है। रहीमाबाद के मो० प्यारे ने बताया कि वे करीब 10 दिन पहले बुकिंग कराये थे, गैस उठा लिया गया लेकिन उन्हें नहीं मिला। कई उपभोक्ताओं ने ऐजेंसी पर मनमानीपूर्ण तरीके से गैस वितरण का आरोप लगाया है। भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने गैस एजेंसी की मनमानीपूर्ण गैस वितरण, कालाबाजारी करने आदि की जांच कर कारवाई करने एवं जिला मुख्यालय की तरह ताजपुर गैस एजेंसी एवं गोदाम पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की मांग की है ताकि गैस का वितरण नियमानुसार सुगमतापूर्वक हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं: