समस्तीपुर : तैयारी जोरों पर, भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन 25 मार्च को : कामरेड सुरेंद्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 मार्च 2026

समस्तीपुर : तैयारी जोरों पर, भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन 25 मार्च को : कामरेड सुरेंद्र

Cpi-ml-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (रजनीश के झा), 23 मार्च ।  25 मार्च को ताजपुर प्रखंड फलमंडी में आहूत भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन का तैयारी जोरों पर है। सम्मेलन में बड़ी भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से जगह-जगह शाखा, पंचायत एवं लोकल कमिटी की बैठक हो रही है। सम्मेलन के लिए पर्चा, पोस्टर, झंडे-बैनर आदि की तैयारी जारी है।  भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह  जानकारी देते हुए कहा कि सम्मेलन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल की साफ-सफाई, मंच निर्माण, बैनर-पोस्टर तथा प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि, अतिथि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन में संगठन विस्तार, जनसमस्याओं, किसानों-मजदूरों के मुद्दों तथा आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। नेताओं ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी ने सभी समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: