कार्यक्रम के अंतर्गत यह भी घोषित किया गया कि अंतिम रूप से चयनित टीमों को ₹2 लाख तक की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी, साथ ही उन्हें DCE दरभंगा स्थित IIT पटना के इन्क्यूबेशन सेंटर के एक्सटेंशन सेंटर में प्री-इन्क्यूबेशन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे अपने स्टार्टअप विचारों को वास्तविक रूप दे सकें। इस अवसर पर DCE दरभंगा के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) चंदन कुमार ने कहा, "हमारा उद्देश्य छात्रों में नवाचार और उद्यमिता की भावना को विकसित करना है। Vision to Venture Hackathon जैसे आयोजन न केवल छात्रों को अपने विचारों को प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें उद्योग और अनुसंधान के साथ जोड़ने का भी कार्य करते हैं। हमें विश्वास है कि इस पहल से भविष्य के सफल स्टार्टअप्स का निर्माण होगा।"कार्यक्रम ने छात्रों में उद्यमिता के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने विचारों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत मंच प्रदान किया। DCE दरभंगा भविष्य में भी ऐसे नवाचार-उन्मुख कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।
दरभंगा (रजनीश के झा), 19 मार्च। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE), दरभंगा में दिनांक 19 मार्च 2026 को *Vision to Venture Hackathon* का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम DCE दरभंगा स्थित *Extension Centre of Incubation Centre, IIT Patna* के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों के नवाचारों को स्टार्टअप में परिवर्तित करने हेतु प्रोत्साहित करना था। इस हैकाथॉन में कुल 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अभिनव विचार प्रस्तुत किए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 6 टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया, जो अब IIT पटना में आयोजित अगले राउंड में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में जूरी सदस्य के रूप में प्रो. प्रीतम कुमार, प्रोफेसर, IIT पटना तथा श्री अंकित कुमार, सहायक प्राध्यापक, DCE दरभंगा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों के विचारों का मूल्यांकन करते हुए उन्हें उपयोगी सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें