समस्तीपुर : बिजली चोरी का मामला, प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 मार्च 2026

समस्तीपुर : बिजली चोरी का मामला, प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन

Electricity-fir-samastipur
समस्तीपुर (रजनीश के झा), 23 मार्च। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, समस्तीपुर (शहरी) द्वारा बिजली चोरी के एक मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 मार्च 2026 को विद्युत विभाग की टीम द्वारा छापेमारी के दौरान समस्तीपुर शहर के विवेक-विहार मुहल्ला में स्व० रामस्वरूप राम के पुत्र विश्वनाथ राम द्वारा अवैध रूप से LT PVC सर्विस केबल के माध्यम से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान पाया गया कि उपभोक्ता बिना वैध कनेक्शन के विद्युत ऊर्जा का उपयोग कर रहा था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस अवैध उपयोग से कंपनी को लगभग 54,150 रुपये (चौवन हजार एक सौ पचास रुपये) की राजस्व क्षति हुई है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। आवेदन में संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों के हस्ताक्षर के साथ घटना का विवरण, जब्ती सूची एवं गवाहों की जानकारी भी संलग्न की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: