मुंबई : ‘अर्ध-नारी नटेश्वर – अनान’ का ग्लोबल प्रीमियर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 मार्च 2026

मुंबई : ‘अर्ध-नारी नटेश्वर – अनान’ का ग्लोबल प्रीमियर

Film-ardhnarishwar-nateshwar
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय सिनेमा में संवेदनशील विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने वाली फीचर फिल्म ‘अर्ध-नारी नटेश्वर – अनान’ ने अब डिजिटल दुनिया में नई उड़ान भर ली है। डब्ल्यूएसएंडव्ही विज़ीप्लेक्स के यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर इसके प्रीमियर के साथ यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में है। मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध यह फिल्म अब व्यापक दर्शकों तक मुफ्त में पहुंच रही है, जो इसे और भी खास बनाता है। यह फिल्म केवल एक कहानी नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, समानता और स्वीकार्यता का संदेश देने का एक सशक्त माध्यम है। निर्माता हेमंत भाटिया और निर्देशक राजेश कुश्ते ने मिलकर एक ऐसी कथा रची है, जो किन्नर समुदाय के जीवन, संघर्ष और गरिमा को गहराई से सामने लाती है। फिल्म की प्रेरणा भी एक वास्तविक अनुभव से निकली, जिसने इसे और अधिक प्रामाणिक बना दिया। प्रीमियर समारोह में अभिनेता पंकज रैना और ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत की उपस्थिति ने इस पहल को और मजबूती दी। गौरी सावंत ने फिल्म को समर्थन देते हुए समाज में समावेशिता की आवश्यकता पर जोर दिया। फिल्म में ओमकार शिंदे और प्रार्थना बेहेरे के साथ सुखदा खांडकेकर सहित कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली भूमिकाओं से कहानी को जीवंत बनाया है। ओमकार शिंदे, जो एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं, ने अपने किरदार में भावनात्मक गहराई जोड़ दी है। ‘अर्ध-नारी नटेश्वर – अनान’ आज के दौर में केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सोच बदलने की एक कोशिश है—एक ऐसा सिनेमा जो दिल को छूता है और समाज को आईना दिखाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: