मुंबई : पहली भारतीय फिल्म ‘बूंग’ 6 मार्च को फिर सिनेमाघरों में, ट्रेलर हुआ जारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 मार्च 2026

मुंबई : पहली भारतीय फिल्म ‘बूंग’ 6 मार्च को फिर सिनेमाघरों में, ट्रेलर हुआ जारी

Film-boong
मुंबई (रजनीश के झा)। एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की सराही गई फिल्म ‘बूंग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह वही फिल्म है जिसने पहली बार किसी भारतीय फिल्म के तौर पर बाफ्टा ऑनर जीता था। ट्रेलर में एक इमोशनल और दिल छू लेने वाली कहानी की झलक मिलती है, जो भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर अलग पहचान दिला रही है। फिल्म 6 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में लौट रही है, ताकि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर दोबारा देख सकें। ‘बूंग’ ने 79वें ब्रिटिश अकैडमी फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बाफ्टा ऑनर जीतकर इतिहास बना दिया। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म है, जिसने इंटरनेशनल स्तर पर बड़ा मुकाम हासिल किया।


फिल्म को लक्ष्मीप्रिया देवी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। कहानी छोटे बच्चे बूंग की है, जो अपनी मां को एक खास सरप्राइज देना चाहता है। उसे लगता है कि अपने दूर रह रहे पिता को घर वापस लाना ही सबसे बड़ा तोहफा होगा। पिता की तलाश में निकला बूंग कई इमोशनल पलों से गुजरता है और आखिर में उसे एक अनदेखा सा तोहफा मिलता है। नया ट्रेलर इस इमोशनल सफर की झलक दिखाता है, जहां बचपन की मासूमियत और गहरी भावनाएं साथ चलती हैं। अपनी देसी जड़ों से जुड़ी यह कहानी परिवार, हिम्मत और उम्मीद की बात करती है। ‘बूंग’ कई बड़े इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई जा चुकी है और खूब सराही गई है। फिल्म ने बाफ्टा जीतते समय ज़ूटोपिया 2, लिलो एंड स्टिच और आर्को जैसी फिल्मों के साथ मुकाबला किया, जो इसकी ग्लोबल अपील दिखाता है। बाफ्टा जीतने के बाद अब यह फिल्म 6 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: