निर्देशक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि "‘प्रेम विवाह’ एक ऐसी फिल्म है, जिसमें प्यार, परिवार, भावनाएं और समाज की सच्चाई— एक साथ देखने को मिलेगा। हमने कोशिश की है कि दर्शकों को एक ऐसी कहानी दें, जिससे वे खुद को जोड़ सकें। ट्रेलर फिल्म की सिर्फ एक झलक है, असली भावनात्मक और मनोरंजक सफर तो पूरी फिल्म में देखने को मिलेगा।" अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि "यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। ‘प्रेम विवाह’ में दर्शकों को मेरा एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा। कहानी बहुत खूबसूरत है और इसमें मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत संदेश भी है। मुझे उम्मीद है कि ट्रेलर की तरह फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।" अभिनेत्री काजल राघवानी ने कहा कि "‘प्रेम विवाह’ एक बेहद प्यारी और पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म में मेरा किरदार बहुत खास और भावनात्मक है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इस कहानी और हमारे काम को जरूर पसंद करेंगे। ट्रेलर को देखकर जो प्यार मिल रहा है, वह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है।" फिल्म की कहानी प्राण नाथ ने लिखी है, जो ट्रेलर से ही काफी प्रभावशाली और दर्शकों से जुड़ने वाली प्रतीत हो रही है। फिल्म का संगीत भी इसकी बड़ी ताकत माना जा रहा है, जिसे प्रियांशु सिंह, रौशन सिंह, आर आर पंकज और सरगम आकाश ने तैयार किया है। वहीं गीतों को सुमित सिंह चंद्रवंशी, आशुतोष तिवारी, मनोज भावुक, छोटू यादव और अन्य गीतकारों ने लिखा है। तकनीकी पक्ष की बात करें तो फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सिद्धार्थ सिंह, एडिटिंग जितेंद्र सिंह ‘जीतू’, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और बैकग्राउंड स्कोर असलम सुरती ने किया है। ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि ‘प्रेम विवाह’ भोजपुरी सिनेमा की एक और बड़ी पारिवारिक हिट साबित हो सकती है। फिल्म के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पीआरओ रंजन सिन्हा संभाल रहे हैं।
पटना (रजनीश के झा)। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा का विषय बन गया है। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत इस फिल्म में सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस, पारिवारिक भावनाओं और सामाजिक संदेश के साथ नजर आने वाली है। ट्रेलर में प्रेम, रिश्तों, पारिवारिक टकराव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव का ऐसा मिश्रण देखने को मिला है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म ‘प्रेम विवाह’ के ट्रेलर में जहां एक ओर कल्लू और काजल राघवानी की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर कहानी में पारिवारिक मान-सम्मान, सामाजिक सोच और रिश्तों की अहमियत को भी खूबसूरती से पिरोया गया है। ट्रेलर में रोमांस, इमोशन, कॉमेडी और ड्रामा का संतुलित मेल दिखाई दे रहा है, जो इसे एक सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म बनाता है। फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, अनीता रावत समेत कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं, जबकि निर्देशन की कमान संजय श्रीवास्तव ने संभाली है। निर्माता रौशन सिंह ने ट्रेलर को लेकर कहा कि "‘प्रेम विवाह’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रिश्तों, प्रेम, परिवार और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी एक खूबसूरत कहानी है। हमें पूरा विश्वास है कि इसका ट्रेलर दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। इस फिल्म को हमने पूरी ईमानदारी और भव्यता के साथ बनाया है, ताकि भोजपुरी दर्शकों को एक साफ-सुथरी, पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म मिल सके। अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की जोड़ी के साथ पूरी टीम ने शानदार काम किया है। हमें उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें