- एमएसएमई की ताकत से बनेगा ग्लोबल हब: प्लास्टिक सेक्टर ने तय किया बड़ा निर्यात लक्ष्य
एआईपीएमए गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन अरविंद मेहता ने कहा, “प्लास्टिवर्ल्ड केवल व्यापार विस्तार का मंच नहीं, बल्कि भारत को प्लास्टिक तैयार उत्पादों का वैश्विक केंद्र बनाने का राष्ट्रीय मिशन है।” वर्तमान में भारत का प्लास्टिक निर्यात करीब 12.5 बिलियन डॉलर है, जो वैश्विक हिस्सेदारी का लगभग 1% है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि सही नीतिगत समर्थन, नए पॉलिमर पार्क और एमएसएमई उत्पादन में वृद्धि से यह क्षेत्र तेजी से विस्तार कर सकता है। एआईपीएमए के अध्यक्ष सुनील शाह ने कहा, “यह पहल लाखों एमएसएमई को सशक्त बनाने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का माध्यम बनेगी।” करीब 200 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी के साथ यह आयोजन भारत को प्लास्टिक उत्पादों के वैश्विक सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें