दिल्ली : बंगाल चुनाव में जबलपुर का दम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 मार्च 2026

दिल्ली : बंगाल चुनाव में जबलपुर का दम

  • भाजपा युवा मोर्चा के चंद्रशेखर पटेल को इंग्लिश बाजार की कमान, 9 मार्च की परिवर्तन यात्रा का करेंगे नेतृत्व

Jabalpur-in-bangal-election
नई दिल्ली/मालदा (अशोक कुमार निर्भय)। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी नेतृत्व देशभर के सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपकर चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जबलपुर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर पटेल को पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले की इंग्लिश बाजार विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के तहत चंद्रशेखर पटेल क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ बढ़ाने और विशेष रूप से युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे। भाजपा के चुनावी अभियान को गति देने के उद्देश्य से उन्हें इंग्लिश बाजार विधानसभा में संगठनात्मक गतिविधियों के समन्वय की अहम जिम्मेदारी दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चंद्रशेखर पटेल मालदा पहुंच चुके हैं और उन्होंने इंग्लिश बाजार विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी गतिविधियों की शुरुआत कर दी है। इस बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, सोशल मीडिया और जनसंपर्क अभियान को तेज करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि क्षेत्र में घर-घर संपर्क अभियान चलाकर भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।


भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के तहत 9 मार्च को इंग्लिश बाजार विधानसभा क्षेत्र में “परिवर्तन यात्रा” का आयोजन किया जाएगा, जिसका नेतृत्व चंद्रशेखर पटेल करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न वार्डों, गांवों और स्थानीय बाजारों में जाकर जनता से सीधे संवाद करेंगे और भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों तथा संगठन के दृष्टिकोण को लोगों तक पहुंचाएंगे। पार्टी का मानना है कि इस तरह के जनसंपर्क अभियानों से आम जनता के बीच भाजपा के प्रति विश्वास और समर्थन को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसके लिए आभारी हैं और इसे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा और अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझा जाएगा तथा भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को व्यापक रूप से प्रचारित किया जाएगा। वहीं स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर पटेल के आगमन का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: