- कुबेरेश्वर धाम में गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर भंडारे का आयोजन, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने की शिव और शक्ति की पूजा

सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी कुबेरेश्वर धाम में गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर भंडारे के साथ करीब पांच क्विंटल से अधिक शुद्ध घी की खिचडी का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन पर यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। धाम पर निशुल्क रूप से रुद्राक्ष का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर विठलेश सेवा समिति की तरफ से पंडित विनय मिश्रा, पंडित समीर शुक्ला आदि ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की वितरण व्यवस्था संभाली। विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं यहां पर आते है। समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन, पेयजल और रुद्राक्ष वितरण आदि की व्यवस्था की है। गुरुवार को गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर सुबह शिव और शक्ति की आराधना की गई और पांच क्विंटल शुद्ध घी की खिचड़ी, तीन क्विंटल मिठा भात के अलावा रोटी और सब्जी आदि का वितरण यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें