सीहोर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वधान में अंबेडकर धर्मशाला में जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में सनातनी पहुंचे और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष मनीष मेवाड़ा ने बताया कि 15 मार्च को राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता और हनुमान जयंती पर हनुमान जन्मोत्सव झंडा समागम 4 अप्रैल आयोजित किया जाएगा। शाम 6 बजे कोतवाली चौराहे पर सभी झंडों का समागम होगा दंगल प्रतियोगिता के अध्यक्ष संदीप राठौड़ और हनुमान जन्मोत्सव झंडा समागम समिति के अध्यक्ष सुनील राय को नियुक्त किया गया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के क्षेत्राध्यक्ष अतुल कुमार राठौर, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र राठौर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष मनीष मेवाड़ा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ,ज्ञान सिंह बाघेला प्रकाश परमार हिरदेश मेवाड़ा रामकृष्ण शर्मा मुकेश परमार नवीन राठौड़ प्रशांत राठौड़ बड़ी संख्या में अखाड़ों के उस्ताद पहलवान और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बुधवार, 11 मार्च 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद आयोजित करेगा कुश्ती प्रतियोगिता और झंडा समागम यत्रा
सीहोर : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद आयोजित करेगा कुश्ती प्रतियोगिता और झंडा समागम यत्रा
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें