प्रखर वक्ता श्री राम दास जी महाराज ने दस दिनों तक भगवान श्री राम जी के जन्मोत्सव से लेकर शिक्षा- दीक्षा, मिथिला में माता सीता से विवाह उत्सव, चौदह वर्षों का वनवास, सीताहरण, महराज सुग्रीव से दोस्ती, भगवान हनुमान जी द्वारा लंका जाकर सीता जी से मिलना, लंका दहन, रावण वध और अयोध्या में भगवान श्री राम जी की राजगद्दी सहित अन्य चीजों का वृतांत कथा सह भजनों के अमृतवाणी होती रही। भाजपा नेता सह मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ने बताया कि भगवान श्री राम की राजगद्दी होने पर भक्त प्रेमी और माता- बहनें झूमने लगे औरअंतिम दिन फूलों की होली के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। दस दिनों तक पुरा शहर श्रीराम कथा से भक्तिमय माहौल रहा।आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष बिष्णु राउत, संयोजक साकेत महासेठ उपाध्यक्ष मदन कुमार पिन्टू सचिव अवध किशोरी शरण आजाद कोषाध्यक्ष प्रभात रंजन राउत व्यवस्था प्रमुख लक्षमण राउत, मुन्ना कुमार, पंडित राज किशोरी शरण, राम लखन दास, अमिताचाय् उमाकांत शरण, मनीष भारद्वाज, गुरूदेव ठाकुर,राजु कुमार राज, करूणेश चन्द्र ठाकुर,अरविंद यादव, शिव कुमार प्रधान , चन्द्र शेखर कारक, सुरेन्द्र प्रसाद , दिनेश गांधी सहित अन्य भक्तजन और माता- बहनें लगे हुए थे।
मधुबनी (रजनीश के झा)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मधुबनी शहर के तिलक चौक स्थित श्री गोकुल वली मंदिर प्रागंण में दस दिवसीय श्री सीताराम हवनात्मक महायज्ञ सह श्री राम चरित मानस कथा धूमधाम और भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ। मंदिर के मंहथ बाबा विमल शरण दास जी ने कहा कि दस दिनों तक सुबह में विविध कार्यक्रम यज्ञ स्थल पर पुजा, हवन साधु- संतों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और शाम में श्री अयोध्या धाम वासी परम पूज्य श्री राम दास जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा होती रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें