वाणिज्यकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में ऐसे अन्य चुनिंदा व्यवसायियों के यहां भी निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा, जो नकद कर भुगतान में लापरवाही बरत रहे हैं। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में धर्मदेव कुमार, राज्यकर संयुक्त आयुक्त, शशि भूषण कुमार, उपायुक्त, सिंकेश कुमार, उपायुक्त, अविनाश कुमार, राज्यकर सहायक आयुक्त पदाधिकारी शामिल रहे। वाणिज्यकर विभाग द्वारा सभी व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे समय पर एवं नियमानुसार कर का भुगतान सुनिश्चित करें। कर चोरी अथवा कर अपवंचना के मामलों में विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मधुबनी (रजनीश के झा), 21 मार्च। वाणिज्यकर विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार मधुबनी जिले में कर अपवंचना के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कल देर शाम हार्डवेयर एवं पेंट व्यवसायी हनुमान आयरन स्टोर, लोहापट्टी, मधुबनी का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उक्त प्रतिष्ठान द्वारा पिछले लगभग चार वर्षों से नकद कर का नियमित भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिससे सरकारी राजस्व को क्षति पहुंच रही थी। निरीक्षण टीम द्वारा विस्तृत जांच के क्रम में कुल ₹38,02,246.50 (अड़तीस लाख दो हजार दो सौ छियालिस रुपये पचास पैसे) के कर छुपाव का मामला उजागर किया गया। जांच के दौरान व्यवसायी द्वारा कर छुपाव को स्वीकार करते हुए तत्क्षण ₹15,00,000 (पंद्रह लाख रुपये) नकद के रूप में जमा कर दिया गया। साथ ही शेष बकाया राशि को आगामी कुछ दिनों में जमा कराने का आश्वासन भी दिया गया, जिसे निरीक्षण टीम द्वारा स्वीकार किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें