सीहोर : टेकरी वाली मैया के दरबार में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 मार्च 2026

सीहोर : टेकरी वाली मैया के दरबार में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

  • टेकरी पर माता रानी और हनुमान जी के मंदिर निर्माण में करेंगे पूरा सहयोग : नपाध्यक्ष राठौर

Tekri-wali-maiya-sehore
सीहोर । चैत्र नवरात्र ग्राम रफीकगंज ढेकिया शनि मंदिर के पास टेकरी वाली मईया के दरबार में पारंपरिक रूप से श्रद्धालुओं के द्वारा हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। एक प्रयास एनजीओ संस्था ने मंगलवार की रात सेठ जी डेवलपर्स के सहयोग से भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया। माता जगदंबा के दरबार में नन्ही मुन्नी बालिकाओं के द्वारा एकल नृत्य समूह नृत्य और डांडिया गरबा की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर और विशेष अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन रफीगंज के सरपंच भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज परमार ने माता रानी की आरती में सम्मिलित होकर गरबा करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी त्रिलोकचंद्र सिंह राजपाल और रमेश मूंदड़ा के द्वारा माता जगदंबा की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का एक प्रयास एनजीओ संस्था अध्यक्ष सन्नी राजपाल और संचालक रजत मुंद्डा ने पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। मातारानी की आरती के उपरांत सीहोर रफीगंज ढकिया गांव से पहुंची सौ से अधिक बालिकाओं ने विभिन्न भक्ति गीतों पर गरबा प्रस्तुत किया। उपस्थित मातृशक्ति और आयोजन समिति के सदस्यों को संबोधित करते अतिथियों ने नवरात्र पर्व की बधाई शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति की प्रशंसा की और भविष्य में भी सभी प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलेख राठौर, तेजवीर मल्होत्रा, आशुतोष गुप्ता, सुनील चावला, मान सिंह सोलंकी, प्रदीप नागिया ,चंद्रशेखर व्यास ,दिलीप राठौर राजेश नमदेव.अमर सिंह दादा सहित मंदिर समिति सदस्यों ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के ग्रामीण आंचल के हजारों श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। प्रसादी वितरण उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: