मधुबनी : टिंकू कसेरा ने किया निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश का स्वागत, युवाओं के लिए प्रेरणादायक कदम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 8 मार्च 2026

मधुबनी : टिंकू कसेरा ने किया निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश का स्वागत, युवाओं के लिए प्रेरणादायक कदम

Tinku-kasera-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 08 मार्च। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार के राजनीति में संभावित प्रवेश की चर्चा को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। इस अवसर पर टिंकू कसेरा, उपाध्यक्ष जिला नागरिक परिषद, बिहार सरकार (मधुबनी) ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं का सक्रिय रूप से राजनीति में आगे आना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है और यह राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत शुभ संकेत है।


टिंकू कसेरा ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सड़क और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में किए गए उनके कार्य आज पूरे देश में उदाहरण के रूप में देखे जाते हैं। ऐसे में यदि निशांत कुमार राजनीति के क्षेत्र में कदम रखते हैं तो यह निश्चित रूप से नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा और जनसेवा की उस परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा जिसकी नींव माननीय मुख्यमंत्री जी ने रखी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में राजनीति को स्वच्छ सोच, नई ऊर्जा और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है। युवाओं की भागीदारी से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होता है तथा समाज के हर वर्ग की आवाज को नई दिशा मिलती है। निशांत कुमार जैसे शिक्षित और जागरूक युवा यदि सार्वजनिक जीवन में आते हैं तो वे निश्चित रूप से राज्य के विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


टिंकू कसेरा ने यह भी कहा कि बिहार की जनता हमेशा से ऐसे नेतृत्व का समर्थन करती रही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का संकल्प रखता हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और यह विश्वास है कि आने वाले समय में नई पीढ़ी भी उसी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ राज्य और समाज की सेवा करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि निशांत कुमार का राजनीतिक जीवन जनता की सेवा, सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। अंत में टिंकू कसेरा ने कहा कि बिहार के युवाओं को राजनीति और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए, ताकि राज्य के विकास और प्रगति की गति और तेज हो सके तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: