सीहोर : जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन किया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 मार्च 2026

सीहोर : जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन किया गया

Yuva-sansad-sehore
सीहोर। श्री सत्य साईं प्रोधोगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय मे पूरे उत्साह के साथ विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक आपातकाल के 50 वर्ष. लोकतंत्र के लिए एक सबक था। इस आयोजन मे जिले के अन्य कॉलेज ओर विश्वविद्यालय के विधार्थियो नें भी हिस्सा लिया कार्यक्रम मे मुख्य अथिति के रूप मे विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ . मुकेश तिवारी ने कहा कि युवाओं को जागरूक करने के लिए यह मंच अत्यंत महत्वपूर्ण साथ ही विशिष्ट अथिति विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. हेमंत शर्मा नें विधार्थियो को लोकतंत्र कि शक्ति बताया एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय राठौर नें कहा कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र को ओर अधिक मजबूत बनाने मे अपनी भूमिका निभाएंगे कार्यक्रम मे जज कि भूमिका मे कैप्टेन संजय कुलकर्णी, डॉ. अमृता सोनी,  शैलेश तिवारी, मनोज कुमार जैन, डॉ. प्रदीप  चौहान रहे जिन्होंने 5 प्रतिभागिओ को राज्य स्तर के लिए चयनित किया. जिसमे नंदिनी पाण्डेय, मेहरोज हुसैन, तरुणा मेवाड़ा, सेविता शर्मा, एवं निहारिका चौहान चयनित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति रूचि चौहान एवं डॉ. आदित्य गुप्ता द्वारा किया गया एवं आभार डॉ. गार्गी सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम मे श्रीमति निक्की राठौर डिप्टी डायरेक्ट युवा अधिकारी भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे डॉ. धीरज सिंदे, डॉ. ऋषिकेश यादव, डॉ सुसेन थॉमस, प्रदीप माहेश्वरी, अंकित जोशी, रोहन यादव, नरेंद्र राजोरा, रोहित उवने, हिमांशु जायसवाल, योगेंद्र त्यागी, दीपक, लोकेश वर्मा नें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं विश्वविद्यालय के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: