सीहोर : प्रधानमंत्री ने दिव्यांग शब्द देकर बढ़ाया निशक्तजनों का सम्मान : विधायक राय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 मार्च 2026

सीहोर : प्रधानमंत्री ने दिव्यांग शब्द देकर बढ़ाया निशक्तजनों का सम्मान : विधायक राय

  • वृद्धजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे वसुंधरा द्वारा दिए गए व्हील चेयर, वॉकर, श्रवण यंत्र, छड़ी, बैसाखी जैसे उपकरण 

Senior-citizen-sehore
सीहोर। निशक्तजनों का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग शब्द देकर बढ़ा दिया है। दिव्यांग जनों की सेवा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव निरंतर प्रयास कर रहे हैं। निशक्त दिव्यांगजन के सशक्तिकरण मैं वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन भी महत्वपूर्णं भूमिका निभा रही है उक्त बात शनिवार को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज सभागार में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित वृद्ध विकलांगजनों को उपयोगी सहायक नि:शुल्क उपकरण वितरण कार्यंक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक सुदेश राय ने कार्यंक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यंक्रम में श्रीमती अरुणा राय भी दिव्यांगजनों की सेवा करते हुए दिखाई दी। सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत विशेष बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया। वसुंधरा स्पेशल स्कूल के विद्यार्थी सक्षम ने विधायक राय को अपने हाथों से बनाया गया चित्र भेंट कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।


विधायक राय ने कहा कि भगवान मनुष्य शरीर अच्छा सुंदर निर्मांण करते हैं लेकिन कई बार ईश्वर से त्रुटि हो जाती है और शरीर में कुछ कमी रह जाती है इस शारीरिक कमी को पूरा करने का कार्यं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों और माध्यमों से कर रहे हैं। अनेक योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदजनों की सहायता की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सेवा कार्यो में वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और समाज को नई दिशा दे रही है। वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से इस सेवा कार्यं में सहभागी बनने का हमें भी शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। कार्यंक्रम के दौरान विधायक सुदेश राय और श्रीमती अरुणा राय भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने सौ से अधिक वृद्ध और दिव्यांग जनों को उनकी आवश्यकता अनुसार व्हीलचेयर, वॉकर, श्रवण यंत्र, छड़ी, बैसाखी सौ से अधिक उपयोगी उपकरण प्रदान किए। कार्यंक्रम का शुभारंभ विधायक सुदेश राय और श्रीमती अरुणा राय,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति,कार्यक्रम अध्यक्ष सहायक वन संरक्षक राजेश शर्मा महेश यादव, डॉ आशुतोष दीक्षित ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पंण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। वसुंधरा वेलफेयर सोसाइटी के संचालक अर्जुन सिंह और शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा अतिथियों का फूल मालाए पहना कर स्मृति चिह्न भेंटकर अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वृद्धजन, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: