सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर आगामी दिनों पर लगाया जाएगा निशुल्क भव्य नेत्र शिविर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 29 मार्च 2026

सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर आगामी दिनों पर लगाया जाएगा निशुल्क भव्य नेत्र शिविर

  • आंखें हैं अनमोल, रखें इनका ख्याल-अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा
  • शहर की पहचार बना आधुनिक गोविन्द नेत्रालय और फर्टिलिटी सेंटर

Kubereshwar-dham-srhore
सीहोर। आंखें शरीर का एक खूबसूरत अंग हैं, जिसकी बदौलत हम दुनिया देख पाते हैं। इसलिए इसकी हिफाजत करना भी अति आवश्यक है। दृष्टिहीनता और दृष्टि दोष पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने और आंखों के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में नियमित रूप से प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम पर निशुल्क भव्य नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है। मंदिर परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रवासियों के लिए किया जाएगा। शहर के सैकड़ाखेड़ी में नवनिर्मित  भव्य गोविन्द नेत्रालय का अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने निरीक्षण किया। नेत्रालय और अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लेस होने जा रहा है। इसमें गोविन्द नेत्रालय और फर्टिलिटी सेंटर के संचालक और प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र मंधानी और प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ.अमरजीत मंघानी उपस्थित रहेंगे।


डॉक्टर, एक ऐसा इंसान जो मेडिकल साइंस और अपने ज्ञान की बदौलत लोगों की जिंदगी बदलने की ताकत रखता है। लोगों को बड़ी सी बड़ी गंभीर बीमारियों से बचा लेता है। यूं नहीं दुनिया भर में डॉक्टरों को भगवान दर्जा दिया जाता है। गोविन्द नेत्रालय के संचालक और प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र मंधानी ऐसे ही एक हुनरमंद डॉक्टर हैं, जो अपने प्रोफेशन के जरिए लोगों की जिंदगी में रोशनी भर रहे हैं और समाज को दकियानूसी बातों से बचाकर उन्हें जागरूक बना रहे है। इन दिनों नेत्र पखवाड़ा जारी है और गोविन्द नेत्रालय द्वारा आगामी दिनों में जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर और शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में गोविन्द नेत्रालय और ज्योति सोशल एंड कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी सीहोर के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। निशुल्क नेत्र जांच शिविर में मरीजों की आंखों की जांच ऑटोमेटिक आधुनिक मशीन के द्वारा की जाएगी और साथ ही परामर्श और दवाईयों का वितरण किया जाएगा।


डॉ. मंघानी नि:संतान दंपतियों के लिए आशा की नई किरण

डॉ. अमरजीत मंघानी, गोविंद फर्टिलिटी सेंटर और गोविंद नेत्रालय के निदेशक हैं। वे एक अनुभवी आईवीएफ विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्रसूति विशेषज्ञ हैं, जो बांझपन से जूझ रहे दंपतियों को संतान सुख प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। उनके नेतृत्व में गोविंद फर्टिलिटी सेंटर ने अब तक 150 से अधिक सफल इंट्रा यूटेराइन इनसेमिनेशन प्रक्रियाएं पूरी की हैं, जिससे कई दंपतियों को माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। डॉ. मंघानी के कुशल मार्गदर्शन में अस्पताल अत्याधुनिक आईवीएफ, आईयूआई, आईसीएसआई, लेप्रोस्कोपी और अन्य फर्टिलिटी ट्रीटमेंट्स उपलब्ध कराता है। वे न केवल दंपतियों को चिकित्सा सहायता प्रदान करते हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी उनका सहयोग करते हैं, जिससे वे इस कठिन यात्रा को सहजता से पार कर सकें।

कोई टिप्पणी नहीं: