समस्तीपुर : भाकपा माले के फतेहपुर शाखा की बैठक में आंदोलन का निर्णय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 मार्च 2026

समस्तीपुर : भाकपा माले के फतेहपुर शाखा की बैठक में आंदोलन का निर्णय

  • 12 मार्च से जिलाधिकारी के समक्ष अनशन आन्दोलन में प्रखंड से होगी बड़ी भागीदारी : सुरेंद्र प्रसाद सिंह
  • रसोई गैस की किल्लत दूर हो : मनोज कुमार सिंह

Cpi-ml-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (रजनीश के झा), 11 मार्च। भाकपा माले के फतेहपुर शाखा की बैठक मंगलवार सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस किल्लत, आवास योजना में घूसखोरी, मनरेगा में लूट, आपूर्ति एवं अंचल कार्यालय में व्याप्त घूसखोरी समेत विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार की उदासीनता से आम लोग परेशान हैं। जनहित के मुद्दों पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत पहले चरण में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा आगे जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम भी किया जाएगा। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा गांव-गांव में लोगों को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर पार्टी सदस्य रंजीत कुमार सिंह, सूर्यदेव सिंह, सुलेखा कुमारी, अनील कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर हसनपुर के मंगलगढ़ में करीब 1 हजार पुस्तैनी बसे भूमिहीनों को उजाड़ने के खिलाफ पुनर्वास की मांग को लेकर 12 मार्च से समस्तीपुर जिलाधिकारी के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन में प्रखंड से बड़ी भागीदारी दिलाने की घोषणा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: