सीहोर : बाउंड्री का 80 प्रतिशत और बिल्डिंग का 40 प्रतिशत कार्य पूरा, 2027 से पहले हो जाएगा तैयार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 मार्च 2026

सीहोर : बाउंड्री का 80 प्रतिशत और बिल्डिंग का 40 प्रतिशत कार्य पूरा, 2027 से पहले हो जाएगा तैयार

  • सवा चार करोड़ से बनाया जाएगा क्रिकेट स्टेडियम:इछावर बाइपास रोड पर 6 एकड़ में होगा निर्माण, नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Cricket-stedium-sehore
सीहोर। क्षेत्र में अनेक खिलाड़ी ऐसे है जिन्होंने क्षेत्र का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। शहर में फुटबाल आदि का मैदान है, लेकिन क्रिकेट का बीएसआई के अलावा कोई भी आधुनिक मैदान नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने का मौका नहीं मिलता है। वहीं इसके निर्माण के साथ ही खेल प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। क्रिकेटरों को 2027 से पहले आधुनिक स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए इछावर बाइपास रोड पर रेशम केन्द्र के पास  तेजी से स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा होने जा रहा है। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, नगर पालिका सीएमओ सुधीर कुमार, इंजीनियर विजय कोली के अलावा अन्य पार्षदों ने निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कराए जाने की बात कही। शहर में खिलाड़ियों के खेलने के लिए स्टेडियम की सुविधा देने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने इछावर बाइपास रोड रेशम केन्द्र के पास करीब चार करोड़ 16 लाख की लागत से छह एकड़ क्षेत्र में बनाए जाने वाले आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर यहां पर उपस्थित अमले ने बताया कि खेल मैदान की बाउंड्री का 80 प्रतिशत और बिल्डिंग का 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 2027 से खिलाड़ियों को सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


करीब छह एकड़ क्षेत्र में बनाए जाने वाले क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए निर्माण कार्य किए जाऐंगे। खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी स्टेडियम में रहेगी। शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इन खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं से लेस स्टेडियम शीघ्र ही निर्मित हो जाएगा। सवा चार करोड़ रुपए से अधिक से बनाए जाने वाले स्टेडियम स्थल का निरीक्षण गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया। नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि राजधानी भोपाल में आधुनिक स्टेडियम है, उसी की तर्ज पर इस स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जाएगा। यहां पर पिचों का निर्माण के साथ आधुनिक मशीनों के द्वारा खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियों से अवगत किया जाएगा। करोड़ों रुपए की लागत से बनाए जाने वाले स्टेडियम में मैदान पर घास व पानी की व्यवस्था कर मैदान बनाया जाएगा, इससे खिलाड़ियों के साथ बड़े आयोजन करने में सुविधा होगी। शहर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस स्टेडियम में खेल प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: