- लॉन्च किया फंक्शन-फर्स्ट 'न्यूट्रिका बी हनी'
न्यूट्रिका बी हनी के तीन अलग-अलग वैरिएंट्स इस प्रकार हैं। प्रो-एनर्जी मल्टीफ्लोरा हनी, जो अलग-अलग फूलों के रस से तैयार होता है और एंटीऑक्सीडेंट्स व पोषक तत्वों से भरपूर होता है, पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। प्रो-फिटनेस लेमन इन्फ्यूज्ड हनी, शहद की मिठास के साथ नींबू का स्वाद जोड़ता है, जो पाचन, मेटाबॉलिज्म और वजन नियंत्रण में सहायक होता है। वहीं, प्रो-इम्युनिटी तुलसी इन्फ्यूज्ड हनी, तुलसी के औषधीय गुणों के साथ इम्युनिटी मजबूत करने और सर्दी-खाँसी में राहत देने में मदद करता है। सभी वैरिएंट्स में न तो आर्टिफिशियल प्रिज़र्वेटिव्स हैं और न ही अतिरिक्त चीनी मिलाई गई है। इन्हें ऐसे क्षेत्रों से लिया गया है, जहाँ प्राकृतिक रूप से भरपूर वनस्पति पाई जाती है और हर स्तर पर इनकी शुद्धता और गुणवत्ता की सख्त जाँच की गई है। 'बिल्डिंग नेशन' के विचार के साथ न्यूट्रिका यह सुनिश्चित करता है कि हर जार स्वच्छ, भरोसेमंद और काम आने वाला पोषण दे, साथ ही ब्रांड के उद्देश्यपूर्ण हेल्थ सॉल्यूशंस के वादे को आगे बढ़ाए।
न्यूट्रिका के डायरेक्टर और बिजनेस हेड (एफएमसीजी) स्पर्श सचर ने कहा, "न्यूट्रिका बी हनी सिर्फ एक नया प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि यह हमारी पहचान और सोच का हिस्सा है। हमने न्यूट्रिका को इस तरह तैयार किया है कि यह आज की एक्टिव लाइफस्टाइल को सपोर्ट करे, जहाँ परंपरा और नई सोच दोनों का संतुलन हो। हमारी हनी रेंज के साथ हम एक स्वच्छ और प्राकृतिक विकल्प दे रहे हैं, जो बदलती वेलनेस जरूरतों के साथ मेल खाता है। यही सोच बीएन एग्रीटेक की उस बड़ी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है, जिसमें रोजमर्रा के ऐसे प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं, जो लोगों को बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करें।" यह लॉन्च न्यूट्रिका के फंक्शन-फर्स्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत करता है, जिसमें पहले से ही विटामिन-सी युक्त कुकिंग ऑइल्स शामिल हैं, और यह कंपनी के रोजमर्रा के उपयोग के लिए बेहतर वेलनेस सॉल्यूशंस देने के संकल्प को भी दर्शाता है। अनुभव अग्रवाल द्वारा स्थापित बीएन एग्रीटेक लंबे समय से ऐसे उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट बनाने पर जोर देता रहा है, जो बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं। प्रीमियम लेकिन किफायती कीमत के साथ न्यूट्रिका का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा भारतीय घरों को अच्छी गुणवत्ता वाला शहद उपलब्ध कराना है। यह लॉन्च ब्रांड के उस विज़न की दिशा में भी एक अहम् कदम है, जिसमें वह नेचुरल और फंक्शनल फूड सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को और बढ़ाने तथा लोगों को हर दिन बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें