मुंबई : सूरज की सुनहरी किरणों में निखरी काशिका कपूर की दिलकश चमक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 मार्च 2026

मुंबई : सूरज की सुनहरी किरणों में निखरी काशिका कपूर की दिलकश चमक

Kashika-kapoor
मुंबई (अनिल बेदाग) : सूरज की सुनहरी किरणें जब सही एंगल से चेहरे को छूती हैं, तो वह सिर्फ रोशनी नहीं बल्कि एक एहसास बन जाती हैं—और इसी एहसास को अपने लेटेस्ट फोटोशूट में बेहद खूबसूरती से कैद किया है काशिका कपूर ने। “लिटरली सन-किस्ड” थीम पर आधारित यह शूट किसी स्टूडियो सेटअप का मोहताज नहीं, बल्कि प्रकृति की सबसे प्यारी लाइट—धूप—का जश्न है। इस फोटोशूट में काशिका कपूर की खूबसूरती किसी फिल्टर की नहीं, बल्कि सूरज की नैचुरल रोशनी की देन लगती है। गोल्डन आवर की गर्माहट उनके चेहरे पर ऐसी चमक बिखेरती है, जो हर फ्रेम को जीवंत और सॉफ्ट बनाती है। बिना भारी मेकअप के, उनकी त्वचा की असली दमक और कॉन्फिडेंस साफ झलकता है। धूप की हल्की परत जैसे उनके चारों ओर एक सॉफ्ट आभा बना देती है। एक ऐसा ग्लो, जो ग्लैमरस भी है और बेहद ऑर्गेनिक भी। यही वजह है कि यह फोटोशूट सिर्फ खूबसूरत तस्वीरों का सेट नहीं, बल्कि नैचुरल ब्यूटी और सादगी की एक स्टाइल स्टेटमेंट बनकर उभरता है। काशिका कपूर का यह सन-ड्रेंच्ड लुक यह साबित करता है कि असली ग्लैमर महंगे सेटअप में नहीं, बल्कि सही रोशनी, आत्मविश्वास और सहजता में छिपा होता है।

कोई टिप्पणी नहीं: