सीहोर : शहर वासियों को आज विधायक देंगे 9 करोड 35 लाख रु के दो पुलों की सौगात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 मार्च 2026

सीहोर : शहर वासियों को आज विधायक देंगे 9 करोड 35 लाख रु के दो पुलों की सौगात

  • तोड़े जाएंगे बकरी पुल और दूल्हा बादशाह पुल आधुनिक तकनीक से होगा नए पुलों का निर्माण 

Sehore-mla
सीहोर।आज विधायक सुदेश राय सीहोर शहर वासियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को विधायक सुदेश राय पूरा करने जा रहे हैं। विधायक सुदेश राय शुक्रवार को 9 करोड़ 35 लाख 44 हजार रुपए की लागत से बनने वाले इंदौर नाका से तहसील चौराहा के बीच में चद्दर पुल के पास सीवन नदी पर और दूल्हा बादशाह नाले के ऊपर बनाए जाने वाले आधुनिक नवीन पुल निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम के विधायक सुदेश राय मुख्य अतिथि होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा करेंगे और और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर सम्मिलित होंगे। विधायक सुदेश राय की विशेष मांग पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सीवन नदी पर कस्बा क्षेत्र में बने अंग्रेजों के जमाने के बकरी पुल और शहर के लोकल नाले पर बने दुल्हा बादशाह क्षेत्र के पुल को ध्वस्तकर आधुनिक तकनीक से मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के द्वारा बनाए जाने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। शहर के बकरी पुल और दूल्हा बादशाह पर अंग्रेजों के जमाने के पुल हैं यह काफी जर्जर हो गए थे नागरिक लंबे समय से इनके पुनः निर्माण की मांग कर रहे थे और उन पुलों के कारण हादसे भी हो रहे थे। विधायक सुदेश राय ने शहर के सभी पुराने पुलों के नव निर्माण के लिए सरकार को लिखा है।

कोई टिप्पणी नहीं: