मुंबई : अनूप जलोटा और शिथी साहा की ग़ज़ल का जादू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

मुंबई : अनूप जलोटा और शिथी साहा की ग़ज़ल का जादू

Anoop-jalota
मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई की शांत और सुकून भरी शाम में जब सुरों ने आकार लिया, तो एक अनोखी संगीत यात्रा जन्मी। मशहूर ग़ज़ल गायक अनूप जलोटा ने अपने घर पर बांग्लादेश की प्रतिभाशाली गायिका शिथी साहा के साथ मिलकर एक खास ग़ज़ल वीडियो शूट किया, जो सरहदों से परे जाकर संगीत की एकता का संदेश देता है। यह सहयोग सिर्फ दो आवाज़ों का मेल नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों के भावनात्मक संगम की कहानी है। जलोटा की गहराई और अनुभव जहां ग़ज़ल को क्लासिक आत्मा देते हैं, वहीं शिथी साहा की ताज़गी और संवेदनशीलता इसमें एक नया रंग भरती है। वीडियो को एक निजी और कलात्मक परिवेश में फिल्माया गया, जहां हर फ्रेम में शायरी और एहसास की खूबसूरती झलकती है। प्यार, तड़प और दिल की अनकही बातों को बयां करती यह ग़ज़ल पारंपरिक अंदाज़ के साथ आधुनिक प्रस्तुति का बेहतरीन उदाहरण है। आने वाला यह प्रोजेक्ट न सिर्फ ग़ज़ल प्रेमियों को लुभाएगा, बल्कि नई पीढ़ी को भी इस विरासत से जोड़ने का काम करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: