इस विस्तार पर बात करते हुए, एसुस इंडिया में कंज्यूमर और गेमिंग पीसी, सिस्टम बिजनेस ग्रुप के वीपी, अर्नोल्ड सू ने कहा, "एसुस में हमारा फोकस हमेशा ऐसा भरोसेमंद और एक जैसा अनुभव देने पर रहा है, जो सिर्फ प्रोडक्ट तक सीमित न रहे। ड्रॉप ज़ोन पहल का 22 और स्टोर्स तक विस्तार करना हमारे लिए एक बड़ा कदम है, जिससे आफ्टर-सेल्स सपोर्ट ग्राहकों के लिए और आसान व पारदर्शी बनेगा। हमारे 4ए फ्रेमवर्क के अनुसार, हम एक ऐसा सर्विस सिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो तेज, सुविधाजनक और ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप हो।" बेहतर सपोर्ट और जल्दी समाधान देने के अपने विज़न के अनुसार, एसुस ने भारत में एक मजबूत आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क तैयार किया है। देशभर में 200 से अधिक स्थानों स्थापित सर्विस सेंटर्स, 17,000 से ज्यादा पिन कोड्स पर ऑन-साइट सपोर्ट और 761 जिलों में कवरेज के साथ, ब्रांड देशभर में ग्राहकों तक अपनी पहुँच सुनिश्चित करता है। इसके साथ ही, एसुस कॉल, चैट, ईमेल और रिमोट सपोर्ट के जरिए 24/7 असिस्टेंस भी देता है। इसके अलावा, मायएसुस ऐप और एसुस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए यूज़र्स अपनी समस्या खुद भी कभी-भी तथा कहीं भी हल कर सकते हैं। यह पहल एसुस के 4ए सर्विस फ्रेमवर्क के तहत 'एसुस एश्योरेंस इनिशिएटिव' पर आधारित है। इसमें सुनिश्चित गुणवत्ता, हर समय सहायता, हर जगह कवरेज और अतिरिक्त सर्विसेस शामिल हैं, जो ब्रांड के आफ्टर-सेल्स सिस्टम को लगातार दिशा देते हैं।
सुनिश्चित गुणवत्ता: ड्रॉप ज़ोन और सर्विस सेंटर पर एक समान तरह से जाँच और मरम्मत प्रक्रिया से हर बार भरोसेमंद और एक जैसा सर्विस रिजल्ट मिलता है। हर समय सहायता: ग्राहकों को कॉल, व्हाट्सएप सपोर्ट और ईमेल जैसे एसुस सपोर्ट माध्यमों पर 24/7 मदद मिलती है, जिससे सहायता हमेशा उपलब्ध रहती है। हर जगह कवरेज: बढ़ते सर्विस सेंटर नेटवर्क, 17,000 से अधिक पिन कोड्स पर ऑन-साइट सपोर्ट और अब ज्यादा शहरों में ड्रॉप ज़ोन के साथ, एसुस सर्विस को ग्राहकों के और करीब ला रहा है। अतिरिक्त सर्विसेस: ड्रॉप ज़ोन जैसी पहलें आने-जाने का समय कम करके, रिपेयर ट्रैकिंग को आसान बनाकर और रिटेल-सर्विस के बेहतर तालमेल से तेज सर्विस देकर सुविधा बढ़ाती हैं। फेज 2 के साथ आगे बढ़ते हुए, एसुस इंडिया और अधिक स्थानों पर ड्रॉप ज़ोन नेटवर्क को बढ़ाता रहेगा, जिससे भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सपोर्ट देने और ग्राहकों की संतुष्टि को और बेहतर करने की दिशा में काम जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें