डॉ. झा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अधिनियम से संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा की महामंत्री एवं कार्यक्रम की जिला प्रभारी श्रीमती कविता झा जी, महिला मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य सीमा साही, सुजाता जी, रानी देवी, संगीता देवी, नूतन देवी, मीना देवी, पिंकी देवी एवं आया देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और इस अधिनियम का समर्थन करते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक रहा।
मधुबनी (रजनीश के झा)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, मधुबनी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बड़ा बाजार स्थित जिला मंत्री एवं कार्यक्रम सदस्य श्रीमती रीना श्रॉफ के आवास पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, राजनीतिक भागीदारी एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम की लोकसभा प्रभारी डॉ. प्रो. किरण झा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे वे न केवल अपनी आवाज बुलंद कर सकेंगी बल्कि देश के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें