भोपाल : राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के ऑनलाइन सदस्यता अभियान से एकजुट हुआ कुर्मी क्षत्रिय समाज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

भोपाल : राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के ऑनलाइन सदस्यता अभियान से एकजुट हुआ कुर्मी क्षत्रिय समाज

Kurmi-kshatriya-samaj-bhopal
भोपाल (रजनीश के झा), 13 अप्रैल।  राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा 'समाज हित सर्वोपरि, शिक्षित समाज-विकसित समाज' के संकल्प के साथ आयोजित विशेष ऑनलाइन सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रविवार को आयोजित इस डिजिटल सत्र में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों की संख्या में सामाजिक बंधुओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन की शक्ति का विस्तार करना और समाज के बौद्धिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए *राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. प्रोफेसर रामायण पटेल* ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित सदस्यों में निहित होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पूरे देश के समाजजनों को एक मंच पर लाने वाला यह सत्र शिक्षित समाज-विकसित समाज के सपने को हकीकत में बदलने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।


​संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता राघव पटेल ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज के हर अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सदस्यता अभियान महासभा की अखंडता का आधार बनेगा, क्योंकि जब तक समाज का प्रत्येक व्यक्ति जागरूक और शिक्षित नहीं होगा, तब तक सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को साकार करना असंभव है। इसी कड़ी में राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने सामाजिक सशक्तिकरण पर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में उन्नति के लिए सही रणनीति और वैचारिक स्पष्टता अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान के लिए उसकी संगठनात्मक शक्ति और सही दिशा का तालमेल होना जरूरी है और इस सत्र के माध्यम से यह साझा किया गया है कि कैसे आधुनिक संसाधनों व सामूहिक प्रयासों से समाज को सामाजिक और राजनीतिक रूप से अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है। विशेष आमंत्रित सदस्य होशंगाबाद से तेज कुमार गौर ने भी समाज के युवाओं और प्रबुद्ध जनों से इस अभियान का सक्रिय हिस्सा बने रहने की अपील की।


​इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय सचिव कैलाश गौर, बीना से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद पटेल, जबलपुर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरमन पटेल, भोपाल से प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाहर, भोपाल युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक घाडगे और छतरपुर से राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र पटेल ने भी सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान पन्ना से प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेंद्र पटेल, छतरपुर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश पटेल, जबलपुर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामराज पटेल और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुर्मी ने भी अपने विचार साझा किए। संगठन की मजबूती को प्रदर्शित करते हुए सागर जिला अध्यक्ष हरिशंकर, पन्ना जिला अध्यक्ष बृजभान पटेल, देवास जिला अध्यक्ष मनोज पाटीदार, सागर युवा जिला अध्यक्ष हेमराज पटेल, युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चेतन गौर, सागर जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रसाद पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पटेल, रत्नेश सिंह पन्ना, आयुष पटेल, विकास, रूपलाल एवं नरेंद्र सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सत्र के समापन अवसर पर गंजबासौदा विदिशा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोशन पटेल, बीना से जनपद सदस्य सुनील पुजारी, विशेष सदस्य पन्नालाल पटेल, बिहार के हाजीपुर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश पटेल और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल कौशिक* सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प लिया। इस ऑनलाइन आयोजन ने न केवल डिजिटल माध्यम से देश भर के स्वजातीय बंधुओं को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया, बल्कि सामाजिक एकजुटता और शिक्षा के महत्व पर एक व्यापक विमर्श की शुरुआत भी की।

कोई टिप्पणी नहीं: