मुंबई : निवेशकों के लिए कैप्री ग्लोबल की नई पेशकश, कैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

मुंबई : निवेशकों के लिए कैप्री ग्लोबल की नई पेशकश, कैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू

Capri-globle-ipo
मुंबई (अनिल बेदाग): निवेश के बदलते माहौल में जहां निवेशक बेहतर रिटर्न के साथ सुरक्षा की तलाश में हैं, वहीं कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने ₹500 करोड़ के अपने सिक्योर्ड, रेटेड, लिस्टेड, रिडीमेबल नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर्स (एनसीडी) के ट्रेंच-1 पब्लिक इश्यू की घोषणा कर निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। यह इश्यू 15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक खुला रहेगा और इसमें 9.50% सालाना तक का आकर्षक कूपन रेट ऑफर किया गया है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश शर्मा ने कहा, “हम इस ट्रेंच-1 एनसीडी इश्यू की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य निवेशकों को सुरक्षित और आकर्षक रिटर्न के साथ एक विश्वसनीय निवेश विकल्प प्रदान करना है।” उन्होंने आगे कहा, “हम एमएसएमई लोन, हाउसिंग लोन, गोल्ड लोन और कंस्ट्रक्शन फाइनेंस जैसे सेगमेंट्स के जरिए देशभर में उन ग्राहकों तक पहुंच बना रहे हैं, जो अब तक मुख्यधारा की वित्तीय सेवाओं से दूर रहे हैं। यह इश्यू हमारी ग्रोथ रणनीति को गति देगा।” इश्यू में 24 से 120 महीनों तक के विभिन्न टेन्योर और मासिक व सालाना ब्याज भुगतान के विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे निवेशकों को लचीलापन मिलता है। जुटाई गई राशि का बड़ा हिस्सा लेंडिंग बिजनेस के विस्तार और मौजूदा कर्जों के पुनर्भुगतान में इस्तेमाल किया जाएगा। “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर आने वाला यह इश्यू निवेशकों के लिए सीमित समय का एक मजबूत अवसर साबित हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: