वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता के मामले में अमेरिका से आगे निकला चीन का नेतृत्व : सर्वेक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता के मामले में अमेरिका से आगे निकला चीन का नेतृत्व : सर्वेक्षण

China-become-globle-leader
वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता के मामले में चीन का नेतृत्व अमेरिकी प्रशासन से आगे निकल गया है। वाशिंगटन स्थित विश्लेषण एवं सलाहकार फर्म ‘गैलप’ के हालिया सर्वेक्षण के मुताबिक, साल 2025 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन की कार्रवाइयों एवं नीतियों के प्रति असंतोष बढ़कर रिकॉर्ड 48 फीसदी पर पहुंच गया, जबकि चीन के मामले में यह आंकड़ा 37 प्रतिशत दर्ज किया गया। गैलप पिछले दो दशक से अपने सालाना ‘वर्ल्ड पोल’ के तहत प्रत्येक देश के निवासियों से चार प्रमुख आर्थिक एवं सैन्य शक्तियों-अमेरिका, चीन, रूस और जर्मनी-के नेतृत्व को आंकने के लिए कहती है। 


दुनिया के 130 से अधिक देशों में किए गए कंपनी के ताजा सर्वेक्षण में 36 फीसदी प्रतिभागियों ने चीन सरकार की नीतियों एवं कार्रवाइयों के प्रति संतोष जताया, जबकि अमेरिकी नेतृत्व के मामले में यह आंकड़ा 31 प्रतिशत रहा। साल 2024 में किए गए सर्वेक्षण में अमेरिकी नेतृत्व की नीतियों एवं कार्रवाइयों की स्वीकार्यता 39 फीसदी, जबकि चीनी नेतृत्व की 32 प्रतिशत दर्ज की गई थी। हालांकि, यह सर्वेक्षण साल 2026 में ट्रंप प्रशासन की ओर से लिए गए कई विवादित फैसलों से पहले किया गया है, जिनमें जनवरी में 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बाहर होना और फरवरी के अंत में ईरान के साथ युद्ध की शुरुआत करना शामिल है। गैलप के सर्वेक्षण में जर्मनी की सरकार लगातार नौंवीं बार सबसे संतोषजनक प्रशासन मुहैया कराने वाली सरकार बनकर उभरी। 2025 के सर्वेक्षण में उसकी स्वीकार्यता बढ़कर रिकॉर्ड 48 फीसदी पर पहुंच गई। सर्वेक्षण में 26 प्रतिशत प्रतिभागियों ने रूसी नेतृत्व की कार्रवाइयों एवं नीतियों के प्रति संतोष जाहिर किया।

कोई टिप्पणी नहीं: