मधुबनी : नौटंकी बन्द करे भाजपा, बिना अगर मगर के महिला आरक्षण लागू हो : माले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

मधुबनी : नौटंकी बन्द करे भाजपा, बिना अगर मगर के महिला आरक्षण लागू हो : माले

  • 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को मौजूदा संख्या पर वंचितों के आरक्षण के साथ अविलंब लागू करने की मांग : धीरेंद्र
  • दरभंगा में प्रस्तावित भाकपा माले के 12 वें राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन 24 अप्रील को दरभंगा में होगा, राज्य सचिव कुणाल भाग लेंगे

Cpi-ml-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 22 अप्रील । 8 वें जिला सम्मेलन से गठित नव नियुक्त जिला कमिटी की पहली बैठक आज माले नगर में जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण की अध्यक्षता में हुई।पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी का झंडा फहराया गया और पार्टी का आह्वान पत्र पढ़ा गया।बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य सह जिला प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि प्रस्तावित राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर मिथिला स्तरीय कार्य कर्ता सम्मेलन 24 अप्रील को दरभंगा में होगा जिसमें राज्य सचिव कामरेड कुणाल भाग लेंगे जिसमें मधुबनी, समस्तीपुर और दरभंगा जिला के नेता कार्यकर्ता भाग लेंगे।उन्होंने कहा कि लोकसभा में भाजपा की साजिश की हार हुई है।  2023 के सितंबर में संसद से पारित महिला आरक्षण कानून को लागू करने के प्रति भाजपा सरकार के टालू रवैया को ढकने के लिए संसद में परिसीमन विधेयक लाया गया था। विपक्ष ने एकताबद्ध होकर इस साजिश को बेनकाब किया और तत्काल महिला आरक्षण को लागू करने की मांग की। पंचायतों और नगर निकायों में महिला आरक्षण लागू हुआ लेकिन इसके लिए अलग सीटों की व्यवस्था तो नहीं की गयी। आगे उन्होंने कहा कि संसद विधानसभाओं की मौजूदा संख्या के आधार पर तत्काल महिला आरक्षण लागू करने को लेकर माले राज्यव्यापी अभियान चलायेगी। मौके पर बोलते हुए जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि गरीबों को घर और घरारी देने के बदले सरकार बुलडोजर चला रही है। उन्होंने कहा कि पूरे जिला में गरीब बसाओ आंदोलन तेज होगा। महाजनी सुदखोरी और मिकरोफाइनेंस कंपनियों की लूट और शोषण के खिलाफ गरीब जगाओ अभियान चलेगा। बैठक को लक्ष्मण राय, भूषण सिंह, उत्तीम पासवान, विजय दास, मदनचंद्र झा, योगनाथ मंडल, विशेश्वर कामत आदि नेताओं ने अपने विचारों को रखा।

कोई टिप्पणी नहीं: