दरभंगा : कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में करियर मार्गदर्शन पर सत्र आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 अप्रैल 2026

दरभंगा : कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में करियर मार्गदर्शन पर सत्र आयोजित

Darbhanga-engineering-college
दरभंगा (संवाददाता)। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दरभंगा में आज एक विशेष “एक्सक्लूसिव करियर गाइडेंस सेशन” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध उद्योग विशेषज्ञ श्री चंदन झा उपस्थित रहे, जो वर्तमान में GeeksforGeeks में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट हैं तथा पूर्व में Indian Space Research Organisation (ISRO) के वैज्ञानिक रह चुके हैं। वे GATE परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 23 एवं 26 भी प्राप्त कर चुके हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के सेमिनार हॉल में प्रातः 11:00 बजे से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र के दौरान श्री चंदन झा ने बी.टेक के बाद करियर विकल्पों, GATE परीक्षा की प्रभावी तैयारी रणनीति, तथा टेक इंडस्ट्री में उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को व्यावहारिक एवं वास्तविक जीवन से जुड़े मार्गदर्शन प्रदान किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को छात्रों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि ऐसे सत्र छात्रों को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के समन्वयक श्री विवेकानंद झा (सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग) ने बताया कि इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को उनके करियर के प्रति स्पष्टता प्रदान करना है, ताकि वे अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर सकें। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने वक्ता से अपने प्रश्न पूछे और मूल्यवान सुझाव प्राप्त किए। यह सत्र न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि छात्रों के लिए अपने भविष्य को लेकर नई सोच और प्रेरणा का स्रोत भी बना।

कोई टिप्पणी नहीं: