दरभंगा : इंजीनियरिंग कॉलेज में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग पर ऑनलाइन वेबिनार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 अप्रैल 2026

दरभंगा : इंजीनियरिंग कॉलेज में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग पर ऑनलाइन वेबिनार

  • DCE एवं WIT के छात्रों का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न

Dce-webinar
दरभंगा (रजनीश के झा), 18 अप्रैल : इंजीनियरिंग कॉलेज (DCE), दरभंगा के स्पेशलाइज्ड सेंटर ऑन 3D प्रिंटिंग एवं एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग द्वारा “एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग में करियर की शुरुआत एवं इंडस्ट्री-रेडी बनना” विषय पर एक ऑनलाइन जागरूकता वेबिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अपराह्न 3:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसके अंतर्गत DCE एवं WIT के प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों का प्रमाण पत्र वितरण समारोह भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संरक्षक प्रो. (डॉ.) चंदन कुमार, प्राचार्य, दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज, दरभंगा रहे, जबकि कार्यक्रम का संयोजन श्री प्रफुल्ल चंद्र, सहायक प्रोफेसर एवं C-DAC लैब प्रभारी द्वारा किया गया।


इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. स्वरूप कुमार मोंडल, सहायक प्रोफेसर, डी. वाय. पाटिल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पिंपरी ने एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (3D प्रिंटिंग) के सिद्धांतों, वर्तमान औद्योगिक परिदृश्य, करियर संभावनाओं तथा आवश्यक तकनीकी कौशलों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। साथ ही, यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक  डॉ. एम.डी. असजद मुख्तार तथा सहायक प्राध्यापक एवं एसोसिएट कोऑर्डिनेटर श्री विनायक झा ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए उभरती हुई एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीक से संबंधित महत्वपूर्ण एवं उपयोगी अंतर्दृष्टियाँ प्रदान कीं। उनके विचारों ने छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उद्योग की आवश्यकताओं को समझने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। वेबिनार के दौरान छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को विकसित करने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आयोजित इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर DCE एवं WIT के प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं समर्पण की सराहना की गई। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अपने करियर को सुदृढ़ करने हेतु नई दिशा प्राप्त हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: