मुंबई (अनिल बेदाग): पैन-इंडिया सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘एम 4 एम: मोटिव फॉर मर्डर’ का ट्रेलर मुंबई में एक भव्य समारोह में लॉन्च किया गया, जहां फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद रहे। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में 15 अवॉर्ड जीत चुकी इस फिल्म से अमेरिकन अभिनेत्री जो शर्मा अपना पैन-इंडिया डेब्यू कर रही हैं, जिन्हें 5 बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। इंटरव्यू के दौरान जो शर्मा ने कहा, “यह फिल्म मेरे करियर का बेहद खास हिस्सा है। इसकी कहानी में सस्पेंस की कई परतें हैं। हम चाहते हैं कि दर्शक सिर्फ फिल्म देखें ही नहीं, बल्कि उसकी मिस्ट्री को महसूस करें—इसलिए हमने ₹1 लाख की प्रतियोगिता शुरू की है।” वहीं मनोज नंदवाना ने बताया, “आज के दौर में कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। दर्शक अब मजबूत कहानी और थ्रिलिंग अनुभव चाहते हैं, और इस फिल्म में वह सब कुछ मौजूद है।” निर्देशक मोहन वडलापटला की यह फिल्म हैदराबाद में घटित एक सीरियल किलर की कहानी है, जो मशहूर पेंटिंग्स से प्रेरित हत्याएं करता है। एसीपी कृष्णा और जर्नलिस्ट राधा की जांच के बीच कहानी कई चौंकाने वाले ट्विस्ट्स लेती है। ‘एम 4 एम: मोटिव फॉर मर्डर’ 8 मई 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।
मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
मुंबई : 15 अवॉर्ड जीत चुकी फ़िल्म ‘एम 4 एम’ ने बढ़ाया सस्पेंस
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें