पटना : नीतीश कुमार जी की अगर बेटी होती, तो शायद उन्हें भी दर्द समझ में आता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

पटना : नीतीश कुमार जी की अगर बेटी होती, तो शायद उन्हें भी दर्द समझ में आता

  • नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले में जन सुराज के प्रदेश स्तरीय नेता पीड़िता के घर पहुंचे, किशोर कुमार मुन्ना बोले,- NDA के नेता बिहार का अगला CM बनाने में व्यस्त, कानून-व्यवस्था संभालने की फुर्सत नहीं
  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी किशोर कुमार मुन्ना ने घेरा, बोले- वे भी मामले में चुप्पी साधे हैं, क्यों नहीं वे घटनास्थल पर प्रतिरोध जाहिर करते? आखिर प्रतिपक्ष की आवाज कब बनिएगा?

Jan-suraj-reach-nalanda
पटना (रजनीश के झा), 02 अप्रैल : नालंदा जिले में हाल ही में हुए दो घटनाओं के मामले में जन सुराज के वरिष्ठ नेता पटना से गुरुवार को नालंदा पहुंचे। सबसे पहले नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ बदमाशों ने एक विवाहिता के साथ सार्वजनिक रूप से दुष्कर्म का प्रयास किया था, मामले में पार्टी के नेता पीड़िता के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक किशोर कुमार (मुन्ना) ने कहा कि जो घटना घटी है वो वहशी-दरिंदगी भरी है। बेटियों की इज्जत लूटी गई, ये शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना है। उससे भी ज्यादा भयावह ये है कि प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। पीड़िता के साथ गलत करने वाले अपराधी आज छूटे घूम रहे हैं, उनकी अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रशासन सिर्फ आईवॉश कर रही है। राज्य से इस तरह की घटना लगातार घट रही है। ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिला है, ज्ञान की धरती है। इस तरह की घटनाओं से बिहार की छवि देश में खराब हो रही है। नीतीश कुमार को समझना चाहिए,  शायद उन्हें बेटियों के महत्तव की जानकारी नहीं। जिस तरह बेटियों के साथ अत्याचार-दुष्कर्म हो रहा है। यहां दुष्कर्म करने की कोशिश की गई, नीतीश कुमार जी की अगर बेटी होती, तो शायद उन्हें भी दर्द समझ में आता। उनका एक बेटा है, जिसे वे राज सिंहासन पर बैठाना चाह रहे हैं। उन्हें बेटियों की चिंता नहीं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा कि सबसे दुर्भाग्य है कि जो नेता प्रतिपक्ष हैं वे भी मामले में चुप्पी साधे हैं। अब क्यों नहीं वे इस तरह की घटनास्थल पर जाकर प्रतिरोध जाहिर करते? बिहार की मां-बहू, बहन उनसे ये सवाल करतीं हैं कि आप कब प्रतिपक्ष की आवाज बनिएगा? कब आप उन पीड़िता, जिसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है, मणिपुर जैसी घटना दोहराई जा रही है, उसकी आवाज बनिएगा? सड़क पर उतरकर पीड़ितों की आवाज बुलंद कीजिएगा?  


किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि सबसे बड़ी बात है, बिहार में जो सत्ता परिवर्तन हुआ, उसमें सबसे ज्यादा वोट उन्हें महिलाओं ने ही दिया। भले ही महिलाओं ने 10 हजार रुपए लेकर वोट दिया हो, लेकिन उनको ही जिताया। इधर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी मामले में घेरते हुए किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि जबसे सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया है, बीते 3 महीनों से बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां आपराधिक घटनाएं न हो रही हों। प्रत्येक दिन बिहार की महिलाओं-अबलाओं की इज्जत लूटी जा रही है। बिहार की बेटी-बहनें असुरक्षित हैं। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को कौन मुख्यमंत्री बनेगा इससे फुर्सत नहीं मिल रही है कि वे राज्य की कानून व्यवस्था को संभाल सकें।  


पार्टी प्रदेश कार्यालय से नालंदा पहुंचे जन सुराज के वरिष्ठ नेताओं ने जिले के मां शीतला मंदिर में भी गए। वहीं बीते दिनों हादसे में जान गंवाने वाले लोगों व उनके परिजनों के प्रति गहरी सांत्वना भी व्यक्त की। इस दौरान किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि हाल में घटी दुखद घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। ये मंदिर पौराणिक व भव्य है, सभी लोगों को मालूम है कि चैत के अंतिम मंगलवार को यहां काफी भीड़ लगती है। तो प्रशासन को यहां पुख्ता इंतेजाम करने चाहिए। भीड़ इतनी भी नहीं थी कि श्रद्धालुओं की मौत हो, ये प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। बता दें कि मौके पर बिहार मीडिया प्रभारी ओबैदुर हमान, पद्मा ओझा, इंदु सिन्हा, सोनाली आनंद, अनूप मैथिल, आदित्य कुमार, उपेंद्र कुमार विभूति, आनंद सिन्हा, सुबोध कुमार, उपेंद्र यादव, दिनेश कुमार, पूनम सिन्हा, सतेंद्र पासवान, आलोक कुमार, शिव शंकर सिंह, एम रहमान सहित अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: