पटना : रिलीज होते ही छाया खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘जानू एही लगन में’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

पटना : रिलीज होते ही छाया खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘जानू एही लगन में’

Khushi-kakkar-bhojpuri-song
पटना (रजनीश के झा)। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं खुशी कक्कड़ एक बार फिर अपने नए गाने “जानू एही लगन में” के साथ दर्शकों के बीच धमाकेदार अंदाज में लौट आई हैं। एसआरके म्यूजिक से रिलीज हुआ यह गाना रिलीज के साथ ही तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। गाने की धुन, बोल और प्रस्तुति ने श्रोताओं को पहली ही बार में अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में शिवानी सिंह नजर आ रही हैं, जिनकी खूबसूरत अदाएं और स्क्रीन प्रेजेंस गाने में अलग ही रंग भर रही हैं। वीडियो में उनकी परफॉर्मेंस न केवल गाने के मूड के साथ पूरी तरह फिट बैठती है, बल्कि दर्शकों को भी बांधे रखने में कामयाब रही है। गाने की विजुअल क्वालिटी, लोकेशन और डांस मूव्स इसे और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। यही वजह है कि रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा है।


गाने को लेकर खुशी कक्कड़ ने कहा, “‘जानू एही लगन में’ मेरे दिल के बेहद करीब है। इस गाने में इमोशन, मेलोडी और मनोरंजन—तीनों का खूबसूरत मेल है। मुझे पूरा भरोसा था कि दर्शकों को यह गाना जरूर पसंद आएगा। एसआरके म्यूजिक हमेशा साफ-सुथरे और अच्छे कंटेंट के लिए जाना जाता है, और इस गाने में भी वही खूबसूरती देखने को मिलेगी। दर्शकों से जो प्यार मिल रहा है, वह मेरे लिए बेहद खास है।” गाने के बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं, जबकि इसका मधुर संगीत विकाश यादव ने तैयार किया है। वीडियो को कानू मुखर्जी और विष्णु कुमार ने कोरियोग्राफ किया है। संतोष यादव और नवीन वर्मा की डीओपी तथा विवेक यादव के कैमरा वर्क ने गाने को शानदार विजुअल ट्रीट दिया है। हमिंग बर्ड वीएफएक्स द्वारा किए गए डीआई ने वीडियो की खूबसूरती को और निखारा है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कुल मिलाकर, “जानू एही लगन में” इस समय भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: