किशनगंज के SDPO गौतम कुमार के पास 80 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ। मामले पर पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई जारी है। वहीं अब इस मामले में उनकी पत्नी और गर्लफ्रेंड के बाद नौकरानी पारो के पास भी करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। पारो, किशनगंज के धरमगंज के किला बागान की रहने वाली है। वो लग्जरी लाइफ जीती है। 35 लाख की थार से वो घर का काम करने आती है। पारो ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के मलद्वार इलाके में लगभग एक करोड़ का एक बंगला बनवाया है। इसके अलावा निलंबित गौतम कुमार ने उसे एक बुलेट बाइक भी गिफ्ट में दी थी। पारो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। उसने बुलेट साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की है। इसके अलावा भी कई वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में पारो के हाथ में लगभग डेढ़ लाख रुपए कैश दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में वो निलंबित SDPO और उनके साथियों के साथ नजर आ रही है। ईओयू रेड के बाद गौतम को बुधवार को पुलिस मु्ख्यालय क्लोज कर दिया गया था। डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि उसे निलंबित करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।
35 लाख की कार से काम करने आती है
इतना ही नहीं, पारो को घर से सरकारी आवास लाने-ले जाने के लिए 35 लाख रुपए से अधिक कीमत वाली लग्जरी कार का इस्तेमाल किया जाता था। कई बार सरकारी कर्मियों को या फिर SDPO के निजी और सरकारी वाहन को विशेष रूप से उसे लाने-ले जाने के लिए भेजा जाता था। स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसके घर पर करीब 6 लाख रुपए कीमत का सोने का हार भी है
परिवार के साथ पारो फरार
इन खुलासों के बाद SDPO के घर काम करने वाली पारो अपने पूरे परिवार के साथ घर से फरार हो गई है। इस पूरे खुलासे से किशनगंज पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग भी हैरान हैं। सूत्रों के अनुसार, आगे की जांच में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। गौतम कुमार पर पहले से ही 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति का आरोप है, और अब उनकी नौकरानी की जीवनशैली को लेकर नई जांच शुरू हो गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें