सीहोर। भोपाल डिवीजन इश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन का दो दिवसीय महासम्मेलन सीहोर शहर में पहली बार होने जा रहा है। लुनिया चौराहा स्थित यशराज मैरिज गार्डन में शनिवार 18 से रविवार 19 अप्रैल तक आयोजित होगा। सम्मेलन का शुभारंभ एलआईसी कार्यालय से वाहन रैली से होगा। रैली एलआईसी से भोपालनाका इंग्लिशपुरा रोड कोतवाली चौराहा लीसा टाकिज चौराहा तहसील चौराहा से शकर फेक्ट्री रोड से होते हुए यशराज मैरिज गार्डन में आमसभा के साथ संपन्न होगी। इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन के विजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन राÓय महासचिव सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू)के प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रधान के द्वारा किया जाएगा। महासम्मेलन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महासचिव श्रीकांत मिश्रा और ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज महापात्रा होंगे। सम्मेलन में एलआईसी के शेयर बेचे जाने, पुरानी पेंशन बाहल करने एलआईसी में नई भर्ती शुरू करने, बीमा में सौ प्रतिशत विदेशी निवेश के खिलाफ महांगाई के खिलाफ एवं युद्ध के खिलाफ शांति के लिए चर्चा होगी व निर्णय लेकर यूनियन की रणनीति तय की जाएगी। यूनियन के अध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजे यशराज गार्डन के सभागार में पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई है जिसमें महासम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता पत्रकारों के समक्ष विभिन्न मुद्दों को रखेंगे। यूनियन ने पत्रकार वार्ता में सभी पत्रकार बंधुओ को आमंत्रित किया गया है।
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
सीहोर : भोपाल डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन का दो दिवसीय महासम्मेलन आज
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें