मधुबनी : भाजपा स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर हुई बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

मधुबनी : भाजपा स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर हुई बैठक

Madhubani-bjp
मधुबनी (रजनीश के झा), 02 अप्रैल। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, मधुबनी के सभागार में माननीय जिला अध्यक्ष श्री प्रभांशु झा जी की अध्यक्षता में भाजपा स्थापना दिवस के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मृत्युंजय झा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री सरोज सिंह जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, स्थापना दिवस कार्यक्रम की व्यापक तैयारी तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष श्री प्रभांशु झा जी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में स्थापना दिवस को उत्साहपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से मनाने पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्री देवेंद्र यादव जी ने अपने उद्बोधन में पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया तथा कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।


मुख्य अतिथि श्री मृत्युंजय झा जी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया तथा स्थापना दिवस को जन-उत्सव के रूप में मनाने की अपील की। अंत में जिला उपाध्यक्ष श्री प्रशांत ठाकुर जी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए बैठक का समापन किया। बैठक में जिला महामंत्री श्री रंजीत यादव जी, श्री सुबोध चौधरी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सतीश ठाकुर जी, श्री प्रमोद सिंह जी, श्रीमती राधा देवी जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री नागेंद्र राउत जी, सोशल मीडिया जिला संयोजक श्री दीपक यादव जी, आईटी सेल जिला संयोजक श्री आदित्य झा जी, जिला कार्यालय मंत्री श्री कन्हैया कुमार जी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री वीरेंद्र मेहता जी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अजय भगत जी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री चंदन पासवान जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री चंद्रवीर यादव जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा रंजन जी सहित सभी मंडल अध्यक्षगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: