- फॉर्मर रजिस्ट्री में मधुबनी का परचम, जिलाधिकारी को मिला राज्यस्तरीय सम्मान,किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में मधुबनी अग्रणी
मधुबनी जिले ने जिलाधिकारी आनंद शर्मा के नेतृत्व में इस अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। किसानों के ई-केवाईसी की प्रक्रिया कृषि विभाग के कर्मियों द्वारा संपन्न की जा रही है, जिसके पश्चात राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के माध्यम से जमाबंदी प्रविष्टि कर फार्मर आईडी जारी किया जा रहा है। जिला प्रशासन की सतत निगरानी, समन्वित प्रयास एवं त्वरित समस्या समाधान के कारण यह कार्य तेजी से आगे बढ़ा है। द्वितीय चरण के दौरान मधुबनी जिला प्रतिदिन राज्य के शीर्ष पांच जिलों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराता रहा है, जो जिले की कार्यक्षमता और प्रतिबद्धता का परिचायक है। अब तक जिले में बड़ी संख्या में किसानों का फार्मर आईडी तैयार किया जा चुका है, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे एवं सुगमता से प्राप्त होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान पूरे मधुबनी जिले की टीम के सामूहिक प्रयास, निष्ठा एवं समर्पण का परिणाम है। हम आगे भी किसानों के हित में इसी प्रकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।”

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें